India vs England: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में हो रहे मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इंग्लैंड के 246 रनों के जवाब पर भारत का दूसरे दिन स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन हो चुका है. इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 175 हो चुकी है.
पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के लिए हालांकि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी अपने शतक से चूक गए. लेकिन रवींद्र जडेजा ने एक शानदार पारी खेली है.
भारत ने जब दिन की शुरुआती की तब शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल बड़ी उम्मीद जगाए टिके हुए थे. लेकिन जायसवाल अपने स्कोर में चंद ही रन जोड़कर पार्ट टाइम जो रूट को उनकी ही गेंद पर कैच थमा बैठे. इस प्रकार 74 गेंदों पर 80 रनों की पारी का अंत हुआ.
शुभमन गिल भी 66 गेंदों पर 23 रन बनाकर टॉम हर्टली की गेंद पर चले बने. इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के बीच बढ़िया साझेदारी बनती हुई दिखाई दी. अर्धशतकीय साझेदारी में श्रेयस अय्यर का विकेट 35 रनों के निजी स्कोर पर गिर गया.
MAXIMUM x 2 💥@klrahul dealing in sixes in Hyderabad 😎
— BCCI (@BCCI) January 26, 2024
Follow the match ▶️ https://t.co/HGTxXf8b1E#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kKWTX2mNhV
इसके बाद राहुल और जडेजा के बीच एक और अर्धशतकीय साझेदारी हुई. इस दौरान राहुल शानदार शतक की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे थे. लेकिन उनकी 123 गेंदों पर 86 रनों की पारी का अंत टॉम हर्टली ने किया. इस तरह एक और बल्लेबाज शतक से चूक गया.
इसके बाद रवींद्र जडेजा और श्रीकर भरत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी बनी. भरत ने रूट की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 81 गेंदों पर 41 रनों की पारी को अंजाम दिया. भारत का इस कीपर को खिलाने का फैसला पहली पारी में काम कर गया है.
Watch out for that trademark sword celebration 😎
— BCCI (@BCCI) January 26, 2024
Ravindra Jadeja at his best 🙌
Follow the match ▶️ https://t.co/HGTxXf7Dc6#TeamIndia | #INDvENG | @imjadeja | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/2WJbTYPL1x
वहीं, जडेजा ने इसके बाद एक और अर्धशतकीय साझेदारी ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ की है. क्योंकि इससे पहले रविचंद्रन अश्विन 1 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए थे. भारत का स्कोर 400 पार होने के साथ टीम की कुल बढ़त भी 150 पार हो चुकी है.
रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नाबाद थे. इंग्लैंड की ओर से टॉम हार्टली और जो रूट ने 2-2 विकेट लिए हैं. रेहान अहमद और जैक लीक को 1-1 विकेट मिला है.