menu-icon
India Daily

SA के खिलाफ राशिद खान का बड़ा कमाल, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Rashid Khan: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के जरिए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर पांच विकेट झटके. यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के अकेले खिलाड़ी बन गए हैं.

India Daily Live
SA के खिलाफ राशिद खान का बड़ा कमाल,  ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Courtesy: Social Media

Rashid Khan: अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान ने कमाल कर दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वन डे मैच की सीरीज में अफगानिस्तान की टीम ने जीत हासिल कर ली है. अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया. इस दौरान राशिद खान ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो कोई अन्य खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया है. 

बनाया अनोखा रिकॉर्ड

राशिद खान ने दूसरे मैच में पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया.राशिद ने अपने जन्मदिन के मौके पर पांच विकेट हासिल करने का अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.  अफगानिस्तान ने 312 रनों का बचाव करते हुए राशिद खान ने 19 रन देकर पांच विकेट चटकाए. इस तरह अपने जन्मदिन के मौके पर वनडे में पांच विकेच लेने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए. इस दौरान उन्होंने वर्नोन फिलेंडर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2007 में अपने जन्मदिन पर आयरलैंड के खिलाफ 12 रन देकर 4 विकेट झटके थे. 

 जन्मदिन के मौके पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

  • 5/19- राशिद खान बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह
  • 4/12- वर्नोन फिलेंडर बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट, 2007
  • 4/44- स्टुअर्ट ब्रॉड बनाम ऑस्ट्रेलिया, कार्डिफ़, 2010


अफगानिस्तान ने दर्ज की बड़ी जीत 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार रही और रहमानुल्लाह गुरबाज और रियाज हसन ने 88 रन की ओपनिंग साझेदारी की. इसके बाद गुरबाज और रहमत शाह के बीच शतकीय साझेदारी हुई. अफगान टीम ने कुल 311 रन का स्कोर खड़ा किया. अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है.