IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हाल ही में समाप्त हुई है. इस सीरीज को मेजबान टीम ने 3-1 से अपने नाम किया है. टीम इंडिया को इस सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए अंतिम मैच में जीत की जरूरत थी लेकिन भारतीय टीम ऐसा नही कर सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
अब सीरीज के समाप्त होने के बाद इंटनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इसको लेकर खुलासा किया है. आईसीसी का मानना है कि सिडनी में पिच अच्छी नही था, जबकि 4 मैचों के लिए पिच को लेकर बहुत ही संतुष्ट नजर आए. ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि क्या ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को जीतने के लिए ऐसा किया था.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में हुई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला में इस्तेमाल की गई पांच में से चार पिचों को आईसीसी ने 'बहुत अच्छी' रेटिंग दी है. तो वहीं सिडनी में पांचवें मैच के लिए ट्रैक को 'संतोषजनक' पाया गया है, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है. सिडनी को छोड़कर सभी मैचों के लिए इस्तेमाल की गई पिच को ICC ने बहुत ही अच्छा बताया है.
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ी के अनुकूल रहती है.हालांकि, बाकी पिचों के मुकाबले ये रेटिंग में एक पायदान नीचे रही. इस बार ये विकेट ने गेंदबाज़ों के लिए मददगार साबित हुआ. दोनों टीमों के बल्लेबाज़ों को टेस्ट के अधिकांश समय संघर्ष करना पड़ा, जो ढाई दिन में समाप्त हो गया.
अगर अंतिम मैच की बात करें तो इस मुकाबले में मेजबान टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 185 रन बनाए थे और फिर कंगारू टीम भी 181 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद टीम इडिया दूसरी पारी में 157 रन ही बना सकी थी और फिर ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था.