menu-icon
India Daily

IND W vs NED W: आज कैसा रहेगा लीड्स का मौसम, क्या पिच खिलाड़ियों का देगी साथ?

IND W vs NED W Weather and Pitch Report: आज भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से होने जा रहा है। इस मैच से पहले जानें आज कैसा रहेगा मौसम, पिच रिपोर्ट क्या है, प्लेइंग 11 क्या है और दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में.

Shilpa Shrivastava
IND W vs NED W: आज कैसा रहेगा लीड्स का मौसम, क्या पिच खिलाड़ियों का देगी साथ?
Courtesy: AI

IND W vs NED W Weather and Pitch Report: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नीदरलैंड्स के बीच 17 जून को होने वाला मैच रोमांचक होने वाला है. हरमनप्रीत कौर की टीम पाकिस्तान को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि नीदरलैंड्स पहली हार के बाद कमबैक की कोशिश करेगी. इस मैच से पहले जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम, पिच रिपोर्ट क्या है, प्लेइंग 11 क्या है और दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में.

IND W vs NED W: कैसा रहेगा मौसम

हेडिंग्ले, लीड्स में मैच दोपहर 2:30 बजे (लोकल टाइम) शुरू होगा. मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो इस समय आसमान बादलों से भरा रहेगा और तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हल्की बारिश की कुछ संभावना है. कुल मिलाकर मैच के लिए मौसम अच्छा रहेगा. हल्की बारिश के कारण मैच में छोटे-छोटे ब्रेक लिए जा सकते हैं, लेकिन मैच पूरी तरह से प्रभावित शायद न हो.

IND W vs NED W: पिच रिपोर्ट

हेडिंग्ले, लीड्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी होती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर बादलों वाले मौसम में. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज आसानी से रन बना सकते हैं. मिड ओवरों में स्कोरिंग तेज हो जाती है. स्पिनरों को मैच के आखिरी फेज में थोड़ी मदद मिल सकती है.

यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को यहां ज्यादा सफलता मिली है, क्योंकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो जाती है, जिससे बाद में लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता है. खासकर फ्लडलाइट्स में, पहले बल्लेबाजी करके लक्ष्य तय करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

IND W vs NED W: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 1

  • भारत जीता: 1

  • नीदरलैंड्स जीता: 0

  • नो रिजल्ट: 0

संभावित प्लेइंग 11:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

नीदरलैंड्स: स्टर कालिस, सान्या खुराना, फेबे मोल्केंबोएर, बैबेट डी लीडे (कप्तान) (विकेटकीपर), रॉबिन रिजके, आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीजर्स, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, कैरोलीन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स, इसाबेल वोनिंग, मायर्थे वैन डेन राड, हन्ना लैंडहीर, लारा लीमहुइस, रोजाली लॉरेंस