menu-icon
India Daily

डर गया पाकिस्तान? आगे बढ़कर की लाहौर सौंपने की पेशकश! चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले PCB का बड़ा फैसला

ICC Champions Trophy अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में होना है. इससे पहले ही पाकिस्तान की हालत टाइट हैं. कही उसके हाथ से मैच न खिसके इसके लिए उसने पहल करते हुए भारत को लाहौर स्टेडियम घरेलू मैदान के रूप में प्रस्तावित किया.

India Daily Live
डर गया पाकिस्तान? आगे बढ़कर की लाहौर सौंपने की पेशकश! चैम्पियन्स ट्रॉफी से पहले PCB का बड़ा फैसला
Courtesy: Social Media

ICC Champions Trophy: अगले साल यानी 2025 में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी होनी है. इसमें भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है. ट्रॉफी पाकिस्तान में होने है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड डरा हुआ है कि पहले की तरह भारत खेलने से मना न कर दे. ऐसे में उसने अपनी ओर से एक पेशकस की है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए लाहौर को भारत के घरेलू मैदान के रूप में प्रस्तावित किया.

बता दें सुरक्षा चिंताओं के कारण, भारत ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में भाग लेने से इनकार कर दिया. इसके कारण उनके मैच श्रीलंका में पुनर्निर्धारित किए गए थे. अब पाकिस्तान को इसी बात की चिंता है कि रही भारत इस बार भी वहां खेलने से मना न कर दे.

अभी नहीं मिली मंजूरी

भारत ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान में खेलने लेने से इनकार कर दिया था. इस कारण उनके मैच श्रीलंका में कराए गए थे.पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के लिए कराची और रावलपिंडी को अतिरिक्त स्थानों के रूप में रखा है. हालाकि ICC ने अभी तक मसौदा कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी है.

BCCI ने नहीं लिया फैसला

1996 के बाद यह पहली बार है जब पाकिस्तान किसी बड़े ICC आयोजन की मेजबानी करेगा. हालांकि 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी आयोजन के कुछ खेलों की मेजबानी की थी. BCCI ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि वह अपनी टीम को पाकिस्तान भेजेगा या नहीं.

क्यों किया दिया ऑफर

बेहतरीन सुरक्षा उपायों की गारंटी देने के लिए, पाकिस्तान ने लाहौर को भारत के घरेलू मैदान के रूप में प्रस्तावित किया है. PCB सूत्र के अनुसार यह सिफारिश अप्रैल के अंत में आईसीसी को भेज दी गई है. इसके साथ ही पूरे शेड्यूल का मसौदा भी भेजा गया है. सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान ने ये सुझाव टीम की यात्रा को कम करने के लिए दिया है. जिससे उनकी सुरक्षा की चिंता कम हो.