अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक माहौल में आज एक बड़ी खबर आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद भारत पर लगाए जाने वाले प्रतिशोधात्मक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है. यह घोषणा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही व्यापारिक चर्चाओं में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
ट्रंप ने कहा कि यह कदम “दोस्ती और सम्मान” के भाव के साथ उठाया गया है. बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से तेल खरीदना कम करने और अमेरिका तथा संभावित रूप से वेनेजुएला से तेल खरीदने पर विचार किया है. इससे साफ संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को भी नई दिशा मिल रही है.
US President Donald Trump announces a trade deal between the United States and India, lowers tariff from 25% to 18%.
— ANI (@ANI) February 2, 2026
President Donald Trump announced that India will buy over $500 billion of US. Energy, Technology, Agricultural, Coal, and many other products.
President Donald… pic.twitter.com/rsqBpSOdOE
हालांकि, व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि 18 प्रतिशत टैरिफ अभी भी कई भारतीय निर्यात क्षेत्रों के लिए उच्च है. वर्तमान में भारत से अमेरिका को जाने वाले कुछ सामानों पर पहले से अलग-अलग शुल्क भी लागू हैं. अमेरिका की तरफ से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ अब भी बरकरार है, जिससे भारतीय वस्तुओं की प्रतिस्पर्धात्मकता पर असर पड़ सकता है.
ट्रंप और मोदी के बीच बातचीत को दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह सौदा लंबी बातचीत और कई दौर की बातचीत के बाद संभव हुआ है. इस समझौते से व्यापार और निवेश दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंध पिछले कुछ समय से टैरिफ विवाद और ऊर्जा रणनीति को लेकर तनाव में थे. अमेरिकी प्रशासन ने कई बार भारत के रूसी तेल आयात को व्यापार में बाधा बताया था, जिससे दोनो देशों के बीच बातचीत को रोक देने जैसी स्थिति भी बनी थी.
अब यह देखना होगा कि दोनों देशों के बीच नए टैरिफ ढांचे के बाद व्यापारिक गतिविधियों पर क्या असर पड़ता है और क्या इससे भारतीय निर्यातकों को फायदा होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा दोनों देशों के लिए एक नई शुरुआत जैसा साबित हो सकता है, बशर्ते आगे की व्यापार वार्ताएं संतुलित तरीके से पूरी हों.
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful… pic.twitter.com/Ree3bi9s4Z
— ANI (@ANI) February 2, 2026
टैरिफ घटने के लिए पीएम मोदी ने ट्रंप का आभार व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बेहद खुशी हुई। यह जानकर बहुत प्रसन्नता हुई कि 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अब 18% का कम शुल्क लगेगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ की आबादी ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक धन्यवाद। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। मैं अपनी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।"