menu-icon
India Daily

RCB से मैच हारने के बाद GT पर गिरी गाज... टीम बस में लगी भयंकर आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

जीटी की टीम बीती रात हारने के  बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम से निकल रहे थे तो उनकी बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे टीम के खिलाड़ी बाल-बाल बच गए.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
RCB से मैच हारने के बाद GT पर गिरी गाज... टीम बस में लगी भयंकर आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी
Courtesy: X (@uf2151593)

नई दिल्ली: IPL 2026 के फाइनल की शाम गुजरात टाइटंस के विपरीत रही. RCB ने मुकाबले में पहले से ही दबाव बना रखा था. अंत में टीम के किंग ने विनिंग शॉट मारकर टीम को अपनी दूसरी ट्रॉफी जीताई. इस हार के साथ ही एक बार फिर से गुजरात टाइटंस का सपना चकनाचूर हो गया. लेकिन हार के बाद टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा.

जब जीटी की टीम बीती रात हारने के  बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम से निकल रहे थे तो उनकी बस में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे टीम के खिलाड़ी बाल-बाल बच गए. इस घटना ने सबको चकित कर दिया था हालांकि स्थिति पहले ही संभाल ली गई थी. 

GT की बस में हुआ शॉर्ट सर्किट 

बीती शाम गुजरात टाइटंस के उम्मीदों के बिलकुल विपरीत रही. पहले तो टीम अपना दूसरा आईपीएल टाइटल जीतने से चूक गई और इसके बाद जीटी की टीम बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. हालांकि घटना के तुरंत बाद ही खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन घटना के बाद वे लगभग एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे.

जीटी टीम के खिलाड़ी जब अपने होटल लौट रहे थे, तभी बस के अंदर धुआं फैलने से हालात भयावह हो गए. हालांकि, राहत की बात यह थी कि सभी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए थे. उन्होंने दूसरी बस का इंतजार किया, जो उन्हें वापस उनके होटल ले गई. 

5 विकेट से हारी जीटी

आईपीएल के 19वें संस्करण में विराट कोहली और रजत पाटीदार की टीम आरसीबी जीटी को लगभग रौंदते हुए अपना दूसरा IPL टाइटल उठाया. जब दोनों टीमें मैदान पर थी तो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे RCB के सामने जीटी कोई चुनौती ही नहीं थी. डिफेंडिंग चैंपियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीटी को हराया. इसके साथ ही आरसीबी आईपीएल खिताब का बचाव करने वाली तीसरी टीम बन गई है.

अहमदाबाद की पिच पर आरसीबी के गेंदबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के चलते मेजबान जीटी को मात्र 155/8 के स्कोर पर ही रोक दिया गया. शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे अपने सबसे सफल रन बनाने वाले खिलाड़ियों के आउट होने के बाद से ही जीटी मैच में  पिछड़ती चली गई.

Topics