menu-icon
India Daily

IPL 2026: वॉशिंगटन सुंदर को नॉटआउट देने पर भड़के रजत पाटीदार, बीच मैदान में अंपायर से भिड़े; देखें वीडियो

अंपायर ने रिप्ले में देखा तो पाया कि कैच के दौरान गेंद जमीन को छू रही है जिसके बाद अंपायर ने सुंदर को नॉटआउट दे दिया. इस फैसले से नाखुश आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अंपायर से बहस करते दिखे.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
IPL 2026: वॉशिंगटन सुंदर को नॉटआउट देने पर भड़के रजत पाटीदार, बीच मैदान में अंपायर से भिड़े; देखें वीडियो
Courtesy: X

गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात टायटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के दौरान मैदान पर एक रोमांचक वाकया घटा. हुआ ये कि फील्डर जॉर्डन कॉक्स ने वॉशिंगटन सुंदर का कैच लपका, जिसके बाद आरसीबी के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे लेकिन आरसीबी की खुशी पर उस समय ब्रेक लग गया जब अंपायर ने सुंदर को नॉट आउट दे दिया. अंपायर ने रिप्ले में देखा तो पाया कि कैच के दौरान गेंद जमीन को छू रही है जिसके बाद अंपायर ने सुंदर को नॉटआउट दे दिया. इस फैसले से नाखुश आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अंपायर से लड़ने पहुंच गए. बीच मैदान पर वह अंपायर से बहस करते दिखे.

अंपायर ने सुंदर को दिया नॉट आउट

विवाद पहली पारी के 9.6 ओवर में खड़ा हुआ. वॉशिंगटन सुंदर ने जैसे ही पुल शॉट खेला, आरसीबी के फील्डर जैकब डफी ने डीप फाइन से दौड़ते हुए उनका कैच लपक लिया लेकिन फौरन थर्ड अंपायर एक्शन में आ गए. तीसरे अंपायर ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उंगलियां गेंद के नीचे नहीं हैं और इस तरह वॉशिंगटन सुंदर को जीवनदान मिल गया.

जीवनदान के बाद जमकर चला वॉशिंगटन का बल्ला

इस जीवनदान के बाद वॉशिंगटन सुंदर का बल्ला जमकर बोला और वह पारी की आखिरी बॉल तक मैदान पर डंटे रहे और 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए और टीम के स्कोर को 155 रनों तक पहुंचा. गुजरात की ओर से वॉशिंगटन ने ही सबसे अधिक रन बनाए. गुजरात ने आरसीबी को चुनौती देने के लिए एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया है. एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात 150 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी. अब देखना होगा वॉशिंगटन की यह पारी उनकी टीम को जीत दिला पाती है या नहीं.