menu-icon
India Daily

'ऐसी बधाई से तंग आ चुका हूं....', बेंगलुरु में भगदड़ मचने के बाद गौतम गंभीर का 11 साल पुराना पोस्ट हुआ वायरल

Gautam Gambhir: बेंगलुरु की आईपीएल 2025 में जीत के बाद जश्न मातम में बदल गया. ऐसे में इस मौके पर अब गौतम गंभीर को 11 साल पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

mishra
'ऐसी बधाई से तंग आ चुका हूं....', बेंगलुरु में भगदड़ मचने के बाद गौतम गंभीर का 11 साल पुराना पोस्ट हुआ वायरल
Courtesy: Social Media

Gautam Gambhir: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को हराकर अपनी पहली ट्रॉफी जीतकर प्रशंसकों का लंबा इंतजार खत्म किया. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए 4 जून, बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक समारोह का आयोजन किया गया. 

हालांकि, यह जश्न उस समय मातम में बदल गया जब स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई और 33 लोग घायल हो गए. इस त्रासदी के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का 11 साल पुराना एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस हादसे ने न केवल प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया, बल्कि क्रिकेट जगत को भी झकझोर कर रख दिया.

गंभीर का पुराना बयान फिर चर्चा में

इस दुखद घटना के बाद गौतम गंभीर का 2014 का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उस समय गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल 2014 का खिताब जीता था. जीत के अगले दिन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक समारोह आयोजित किया गया था, जहां 60,000 से ज्यादा प्रशंसक जमा हुए थे. लेकिन वहां भी भीड़ बेकाबू हो गई थी और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.

गंभीर ने तब हिंदुस्तान टाइम्स में अपने कॉलम में इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई थी. उन्होंने लिखा था, "केकेआर के समारोह की वजह से कोलकाता के लोगों को हुई परेशानी से मैं बहुत निराश हूं.

भारत में क्रिकेट प्रशंसक सबसे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनका सम्मान नहीं किया जाता. इस बार तो पुलिस ने मासूम लोगों पर लाठीचार्ज तक कर दिया. भगवान न करे, अगर मेरी टीम भविष्य में और ट्रॉफी जीते, तो मैं ऐसी बधाई समारोहों से तंग आ चुका हूं."

विराट कोहली ने भी जताया दुख

इस हादसे पर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी गहरा दुख जताया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर आरसीबी का आधिकारिक बयान साझा करते हुए लिखा, "शब्दों की कमी है. पूरी तरह से टूट गया हूं." कोहली का यह भावुक संदेश प्रशंसकों के बीच व्यापक रूप से चर्चा में रहा. आरसीबी ने अपने बयान में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.