फुटबॉल के मैदान पर कुछ मुकाबले सिर्फ खेल नहीं होते, उनके पीछे इतिहास और भावनाएं भी जुड़ी होती हैं. FIFA वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और सेनेगल की टक्कर एक ऐसा ही मुकाबला है. दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत टीम के सामने अफ्रीका की ताकतवर सेनेगल टीम उतरेगी. दोनों के बीच का इतिहास इस मैच को और भी खास बना देता है.
फ्रांस और सेनेगल के बीच का यह मुकाबला महज एक ग्रुप मैच नहीं है. 2002 के वर्ल्ड कप में जब सेनेगल ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराया था, तब पूरे डकार में जश्न का ऐसा माहौल था जो आज भी याद किया जाता है. उस ऐतिहासिक जीत के बाद सेनेगल के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुलाये वाडे ने पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश तक घोषित कर दिया था. इसके अलावा यह भी जानना जरूरी है कि 1960 से पहले सेनेगल फ्रांस का उपनिवेश था. इस रिश्ते में इतिहास की एक गहरी परछाईं हमेशा से रही है. सेनेगल के कोच पेप थियाव ने खुद माना तीन अंकों से कही ज्यादा बढ़ा है.
FIFA रैंकिंग में फ्रांस दुनिया में 1870.70 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. स्पेन की हार के बाद उन्हें एक पायदान का फायदा मिला. वहीं अर्जेंटीना टॉप पर जगह बनाए हुए है. इस मैच में फ्रांस जीत की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. वहीं 16वीं रैंकिंग वाली सेनेगल की टीम को कमजोर समझना गलत होगा. अफ्रीकी फुटबॉल में सेनेगल एक दमदार टीम है और उसके खिलाड़ी बड़े मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जाने जाते हैं. ग्रुप I का यह मुकाबला न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में स्थित न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह मैच देखने का सबसे आसान तरीका ZEE5 ऐप है, जहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. टेलीविजन पर यह मुकाबला Unite8 Sports चैनल पर दिखाया जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मैच 17 जून को रात 12.30 बजे शुरू होगा, रात के फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह एक शानदार मौका है. जो दर्शक देर रात जागकर लाइव मैच देखना चाहते हैं, वे ZEE5 पर आसानी से इस ऐतिहासिक मुकाबले का मजा ले सकते हैं.