नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के आगाज से पहले अमेरिका के कैनसस सिटी से आई एक दुखद खबर ने खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है. विश्व कप की तैयारियों के बीच शहर में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है. इन घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. टूर्नामेंट से पहले ऐसी घटनाएं मेजबान देश के लिए चिंता का विषय बन गई हैं.
इस घटना में करीब 11 लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. हालांकि घटना के तुरंत बाद ही सुरक्षा तेज कर दी गई है. साथ ही स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है. लेकिन फिलहाल किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है.
शनिवार तड़के 79वीं स्ट्रीट और ट्रूस्ट एवेन्यू के पास गोलीबारी की घटना सामने आई. इस फायरिंग में नौ लोग घायल हुए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को भी गंभीर या जानलेवा चोट नहीं आई. घायलों में से कुछ को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य का मौके पर ही प्राथमिक इलाज किया गया.
NEW : Moment Kansas City shooting leaves nine injured near England’s World Cup Camp.
As fans arrive across the U.S. for the tournament, safety concerns are already beginning to surface, fans are raising more questions about security ahead of the World Cup. pic.twitter.com/xbfdwRqog4— DOZA🧐 (@lil_doza) June 7, 2026Also Read
- मेसी-रोनाल्डो का 'लास्ट डांस', FIFA WORLD CUP 2026 में दिखेगा फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी जंग का अंतिम चैप्टर
- SAFF कप में भारतीय महिला टीम का दबदबा, बांग्लादेश को 3-1 से हराकर बनीं चैंपियन, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
- ENG VS NZ TEST: 'बैजबॉल' का ग्रैंड कमबैक, लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से रौंदा
उसी दिन देर रात वेस्टपोर्ट रोड इलाके में एक और गोलीबारी हुई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे शहर में पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा दिया. लगातार हुई इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.
पहली गोलीबारी उस क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर हुई जहां इंग्लैंड की टीम विश्व कप के दौरान अभ्यास करने वाली है. हालांकि इंग्लैंड की टीम अभी कैनसस सिटी नहीं पहुंची है और अपनी तैयारियों में व्यस्त है.
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन घटनाओं का खिलाड़ियों या टीमों से कोई सीधा संबंध नहीं है. बता दें कैनसस सिटी टूर्नामेंट के छह मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी शामिल है. मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना अपना एक मैच इसी शहर में खेलेगा.