IPL का फीवर फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो आग की तरह फैल रहा है. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए रोमांचक मैच के बाद स्टैंड्स में आकाश अंबानी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया का पारा हाई कर दिया है.
मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस के ओनर आकाश अंबानी स्टैंड्स के पास जाकर अपने फैंस से रूबरू हो रहे थे. फैंस अपने फेवरेट टीम बॉस के साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हो रहे थे. इसी सेल्फी की होड़ में कुछ फैंस ने हद कर दी. फैंस अपने फोन सीधे उनकी तरफ फेंकने शुरू कर दिए. तभी एक फैन का फेंका हुआ मोबाइल सीधा जाकर आकाश अंबानी के मुंह पर लगा.
जो खानदानी रईस हैं मिजाज रखते हैं नर्म अपना...😀
पंजाब और मुंबई के मैच के दौरान किसी ने आकाश अंबानी के मुंह पर मोबाइल फेंककर मारा लेकिन गुस्सा होने की जगह उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी की pic.twitter.com/FKrqPpGNKL— Felza Pathan (@Firozakpathan) May 15, 2026Also Read
अगर किसी के चेहरे पर अचानक फोन आ लगे तो जाहिर है, गुस्सा आएगा. वहीं मोबाइल लगने के तुरंत बाद आकाश अंबानी भी कुछ पल के लिए हैरान और नाराज नजर आए लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया, उसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया. जब फैंस को अपनी इस भारी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत माफी मांगी, तो अंबानी ने अपना सारा गुस्सा वहीं भुला दिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस को झट से माफ कर दिया.
आकाश अंबानी का ये स्वैग यहीं नहीं रुका. उन्होंने न केवल उस फैन को माफ किया, बल्कि उसी फोन को उठाकर मुस्कुराते हुए फैंस के साथ एक शानदार सेल्फी भी ली. इस पूरी स्थिति को उन्होंने इतनी शांति और शालीनता से संभाला कि वहां मौजूद हर कोई उनका फैन बन गया.