menu-icon
India Daily

ENG vs IND 5th Test: ओवल में तीसरे दिन भी बारिश डालेगी खलल! जानें कैसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम

ENG vs IND 5th Test Day 3 Weather Update: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दो दिन बारिश देखने को मिली. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर खेल के तीसरे दिन मौसम कैसा रहने वाला है.

mishra
ENG vs IND 5th Test: ओवल में तीसरे दिन भी बारिश डालेगी खलल! जानें कैसा रहेगा मुकाबले के दौरान मौसम
Courtesy: Social Media

ENG vs IND 5th Test Day 3 Weather Update: लंदन के द ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. पहले दो दिन बारिश ने खेल में बार-बार खलल डाला लेकिन इसके बावजूद दोनों टीमें कांटे की टक्कर दे रही हैं. पहले दिन जहां केवल 64 ओवर का खेल हो सका, वहीं दूसरे दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा. 

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड 247 रनों पर सिमट गया. भारत ने दूसरी पारी में 75/2 का स्कोर बनाकर 52 रनों की बढ़त हासिल की है. अब सवाल यह है कि क्या तीसरे दिन मौसम मेहरबान रहेगा या फिर बारिश फिर से खेल बिगाड़ेगी? 

पहले दो दिन बारिश ने डाला खलल

पहले दिन बारिश की वजह से खेल बार-बार रुका और केवल 64 ओवर फेंके जा सके. दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लेकर भारत को 224 रनों पर समेट दिया. जवाब में इंग्लैंड ने बेन डकेट और जैक क्रॉली की आक्रामक शुरुआत (92 रन) के बावजूद मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के सामने 247 रनों पर ढेर हो गया. दोनों ने 4-4 विकेट लिए. भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत ने 52 रनों की बढ़त के साथ दिन का अंत किया.

कैसा रहेगा तीसरे दिन का मौसम

मौसम की बात करें तो तीसरे दिन के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश की संभावना कम है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में ज्यादातर समय धूप छाई रहेगी और बादल छाए रहने की संभावना केवल 6% है. तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और ह्यूमिडिटी 50% के आसपास होगी. यह स्थिति बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो सकती है, लेकिन सुबह के समय हल्की नमी गेंदबाजों को मदद दे सकती है.

हालांकि, कुछ मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी या बादल छाने की संभावना बनी रह सकती है. अगर ऐसा हुआ, तो खेल में फिर से रुकावट आ सकती है. फिर भी, पहले दो दिनों की तुलना में तीसरे दिन ज्यादा क्रिकेट देखने को मिलने की उम्मीद है.