केएल राहुल को शिकार करने वाले खुद हो गए ‘OUT’
Praveen Kumar Mishra
02 Aug 2025
पांचवां मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच लंदन के द ओवल में खेला जा रहा है.
गेंदबाजी का फैसला
इस मुकाबले में इंग्लैड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था.
वोक्स हुए बाहर
इसके बाद तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को ऑउट किया और अब वे मुकाबले से ही बाहर हो गए हैं.
इंग्लैंड के गेंदबाज चोटिल
इससे पहले भी ऐसा हो चुका है, जब राहुल को ऑउट करने वाले गेंदबाज पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.
शोएब बशीर
तीसरे मुकाबले में शोएब बशीर ने राहुल को अपना शिकार बनाया और वे सीरीज से चोट की वजह से बाहर हो गए.
बेन स्टोक्स
इसके बाद चौथे मुकाबले में कप्तान बेन स्टोक्स ने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया और वे भी पांचवें मुकाबले से बाहर हो गए.
वोक्स 5वें मैच से बाहर
इसी तरह राहुल को ओवल टेस्ट की पहली पारी में ऑउट करने वाले क्रिस वोक्स पूरे मैच से बाहर हो गए हैं.