Rishabh Pant: ऋषभ पंत को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. खबर चल रही है कि वह दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं तो दूसरी ओर ये भी खबरें चल रही हैं कि दिल्ली कैपिटल्स पंत के प्रदर्शन से खुश नहीं है इसलिए 2025 में वह उन्हें रिलीज कर सकती है. इस बार के मेगा ऑप्शन में कई टीमों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
अगर पंत दिल्ली कैपिटल्स से जुदा होते हैं तो वह किस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे यह सवाल भी उठ रहा है. आइए जानते हैं कि वह किस टीम के साथ जुड़ सकते हैं.
अगर दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को रिलीज करती है तो पंत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंत को CSK अपने साथ शामिल कर सकती है.
ऋषभ पंत को लेकर अभी तक ये घोषणा नहीं हुई कि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज करेगी या फिर नहीं. लेकिन अगर उन्हें रिलीज किया जाता है तो ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी को यह कदम उठाना होगा.
पंत अपने बल्ले से तबाही मचाने के लिए जाने जाते हैं. कई मौकों पर उन्होंने इसका प्रदर्शन भी किया है हालांकि, फ्रेंचाइजी उनके प्रदर्शन से नाखुश हैं.
2016 में दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2018 में उन्होंने 8 करोड़ रुपये देकर पंत को रिटेन किया था. 2022 में रिटने की वैल्यू बढ़कर 16 करोड़ रुपये हो गई थी. एक्सीडेंट की वजह से वह 2023 का आईपीएल नहीं खेल पाए थे.
2016 में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना IPL डेब्यू किया था. तब से वह दिल्ली के साथ ही जुड़े हैं. पंत अब तक 111 आईपीएल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने कुल 3284 रन बनाए हैं. पंत ने आईपीएल में 1 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं.