IND vs SL: 152 रन बनाते ही बड़ा धमाका करेंगे विराट कोहली
India Daily Live
20 Jul 2024
भारत बनाम श्रीलंका
27 जुलाई से भारतीय टीम को श्रीलंका का दौरा करना है, जिसके लिए टीम घोषित हो गई है.
टी20 और वनडे सीरीज
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है.
कप्तान
टी20 की कप्तानी सूर्युकमार यादव करेंगे, जबकि वनडे में रोहित शर्मा कमान संभालेंगे.
विराट कोहली
3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का शानदार मौका है.
कोहली करेंगे कमाल
विराट कोहली के पास वनडे में 14 हजार रन बनाने के साथ ही श्रीलंका के कुमार संगकारा से आगे निकलने का मौका है.
नंबर एक पर सचिन
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने कुल 18426 रन बनाए हैं.
दूसरे नंबर पर संगकारा
दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं, जिनके नाम पर 14234 रन दर्ज हैं.
तीसरे नंबर पर विराट
विराट कोहली इस लिस्ट में 13848 रन बनाने के साथ तीसरे नंबर पर हैं.
कितने रन चाहिए
अब अगर विराट कोहली ने इस सीरीज में 152 रन बना लिए तो वे 14 हजार रन पूरे कर लेंगे.
संगकारा को पछाड़ सकते हैं
वहीं अगर किंग कोहली के बल्ले से 287 रन निकले तो वो संगकारा को भी पछाड़ देंगे.