Commonwealth games 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम स्वदेश लौट आई. नई दिल्ली एयरपोर्ट पर मीराबाई चानू, लवप्रीत सिंह और अन्य खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. खिलाड़ियों ने फैंस का धन्यवाद करते हुए अगले बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड जीतने का लक्ष्य भी साझा किया.
Commonwealth games में मेडल जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस ने तालियों और नारों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में लगातार तीसरा गोल्ड जीतने वाली मीराबाई चानू सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं. उन्होंने कहा कि मणिपुर और पूरे भारत के लिए मेडल जीतना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद किया.
VIDEO | Delhi: Commonwealth games weightlifting contingent reaches Delhi, Gold medallist Saikhom Mirabai Chanu says, “I am extremely happy for India. I have won a medal, and I feel very proud. I belong to Manipur, so this makes me even happier. I have been able to do something… pic.twitter.com/BU1c7dchQm
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026Also Read
पुरुषों के +110 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर जीतने वाले लवप्रीत सिंह ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान अगले साल होने वाले एशियन गेम्स पर है. उन्होंने अपनी इंडियन नेवी टीम और कोच का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह और बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं. वहीं ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बिंद्यारानी देवी ने कहा कि फैंस का यह स्वागत उनके लिए यादगार है. उन्होंने भरोसा दिया कि आने वाले टूर्नामेंट में वह पहले से ज्यादा मेहनत करेंगी और देश के लिए बड़ा मेडल जीतने की कोशिश करेंगी.
INDIAN NATIONAL ANTHEM IN GLASGOW 🇮🇳
— The Khel India (@TheKhelIndia) July 26, 2026
- Mirabai Chanu got emotional after winning the Gold Medal for India in Weightlifting! 🏋️♀️🥺 pic.twitter.com/UfNeFHXg1a
भारतीय टीम के मुख्य कोच विजय शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन अभी भी सुधार की गुंजाइश है. उन्होंने कहा कि सिल्वर मेडल को गोल्ड में बदलने के लिए टीम लगातार मेहनत करेगी. कोच ने मीराबाई चानू के अनुशासन और लगातार अच्छे प्रदर्शन की भी सराहना की. भारत ने Commonwealth games 2026 में वेटलिफ्टिंग में एक गोल्ड, छह सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ सहित कुल आठ पदक जीते. कुल मिलाकर भारत अब 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है.