Glasgow में खेले जा रहे Commonwealth games 2026 में भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 21 वर्षीय खिलाड़ी गोल्ड से सिर्फ एक किलो दूर रह गए लेकिन उनका प्रदर्शन भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए बड़ी उपलब्धि साबित हुआ.
वल्लुरी अजय बाबू के लिए यह सिर्फ एक सिल्वर मेडल नहीं, बल्कि परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने वाला खास पल भी रहा. 16 साल पहले उनके पिता वल्लुरी श्रीनिवास राव ने दिल्ली Commonwealth games 2010 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. अब बेटे ने उसी मंच पर एक कदम आगे बढ़ते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया. आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रहने वाले अजय बाबू ने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाया. उन्होंने स्नैच में 149 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 181 किलोग्राम का सफल प्रयास किया. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
Record Start. Silver Finish. 🥈
A 330kg total powers Valluri Ajaya Babu to Silver in the Men's 79kg Weightlifting event. 🏋️♂️
His 149kg snatch briefly stood as a Commonwealth Games record as he finished just 1kg shy of Gold.
Watch the Commonwealth Games Glasgow 2026 LIVE &… pic.twitter.com/WLXUN7R3hu— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 27, 2026Also Read
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. अजय बाबू ने स्नैच राउंड में शानदार शुरुआत की और अपने आखिरी प्रयास में 149 किलोग्राम उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी उन्होंने 181 किलोग्राम का सफल प्रयास किया और कुल 330 किलोग्राम तक पहुंच गए. कुछ समय के लिए वह पहले स्थान पर भी रहे. हालांकि मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने आखिरी कोशिश में 184 किलोग्राम उठाकर कुल 331 किलोग्राम का स्कोर बनाया और गोल्ड अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के क्रिस मरे ने 325 किलोग्राम के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल जीता.
More glory for India in Weightlifting!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2026
Delighted that Valluri Ajaya Babu brings home the Silver Medal in the Men’s 79 kg category at the Glasgow games. He has also etched his name in the record books by setting a CWG Record in the Snatch event. Congratulations to him and all the… pic.twitter.com/APBtXfj1nN
अजय बाबू पिछले कुछ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने Commonwealth championship 2025 में गोल्ड जीतकर अपनी मजबूत पहचान बनाई थी. इससे पहले Commonwealth championship 2024 में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. ग्लासगो में मिला सिल्वर मेडल उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा. भारत के लिए यह वेटलिफ्टिंग में छठा पदक रहा और टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. अजय बाबू ने दिखा दिया कि वह आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश के लिए गोल्ड जीतने की पूरी क्षमता रखते हैं.