फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच हुए मैच में क्रोएशिया की टीम भले ही 4-2 से हार गई लेकिन चर्चा का असली विषय स्टेडियम में मौजूद सुपरमॉडल और डीजे इवाना नॉल रहीं. उनकी एक झलक ने पूरे स्टेडियम का माहौल बदल दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जंगल की आग की तरह फैल गईं. 2022 के वर्ल्ड कप में भी वह दिखी थी और अपने हुस्न से सबको अपना दीवाना बना गई थी.
इवाना नॉल जैसे ही स्टेडियम में पहुंचीं, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं. क्रोएशिया के रंग में रंगी उनकी ड्रेस ने भीड़ में अलग ही छाप छोड़ी.
इवाना ने क्रोएशिया की पहचान यानी लाल और सफेद चेकर प्रिंट वाला टॉप पहना था. यह लुक देखते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई.
स्टेडियम के कैमरामैन बार-बार इवाना को बड़ी स्क्रीन पर दिखाते रहे. जब भी उनका चेहरा स्क्रीन पर आया, दर्शकों की तालियां गूंज उठीं.
मैच से पहले इवाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा "क्रोएशिया लेट्स गोओओ." इनके 2.9 मिलियन फॉलोअर्स ने पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी.
फैंस ने कमेंट में उन्हें वंडर वुमन कहा तो किसी ने लिखा "आपने यह फिर से कर दिखाया." नॉल डॉल के नाम से मशहूर इवाना के हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं.
33 साल की इवाना को असली पहचान 2022 के कतर वर्ल्ड कप में मिली थी. तब से वे हर बड़े टूर्नामेंट में क्रोएशिया की सबसे चर्चित फैन बन जाती हैं.
आज इवाना नॉल सिर्फ एक मॉडल नहीं, बल्कि एक जानी-मानी डीजे भी हैं. वे चाहती हैं कि क्रोएशिया इस बार भी 2018 जैसा शानदार सफर दोहराए और फाइनल तक पहुंचे.