menu-icon
India Daily

BCCI Awards: राहुल द्रविड़ को मिलेगा टी20 विश्व कप जिताने का इनाम, तो 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा जाएगा ये खिलाड़ी

भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले हेड कोच राहुल द्रविड़ को अब उनके उस कारनामें के लिए सम्मानित किया जाएगा. बीसीसीआई उन्हें दिल्ली में होने वाले नमन अवॉर्ड में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजेगा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
BCCI Awards: राहुल द्रविड़ को मिलेगा टी20 विश्व कप जिताने का इनाम, तो 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के सम्मान से नवाजा जाएगा ये खिलाड़ी
Courtesy: @CricCrazyJohns X account

नई दिल्ली: 15 मार्च, रविवार को नई दिल्ली में बीसीसीआई द्वारा सालाना अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. बीसीसीआई इन नमन अवॉर्ड के जरिए साल भर में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा. इसी कड़ी में अब बोर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टी20 विश्व कप 2024 विजेता कोच राहुल द्रविड़ कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उनके अलावा और भी बहुत से क्रिकेटर हैं जिन्हें पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा. 

द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रवि़ को भारतीय क्रिकेट में अपने अमूल्य कार्यों के लिए बीसीसीआई द्वारा कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने साल 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. द्रविड़ ये अवॉर्ड पाने वाले 32 वें खिलाड़ी होंगे उनसे पहले ये सम्मान सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ को दिया जा चुका है. 

भारतीय क्रिकेट में द्रविड़ का योगदान

अब अगर राहुल द्रविड़ के करियर की बात करें तो, वे इस समारोह में शीर्ष पुरस्कार के पूरी तरह हकदार हैं. राहुल द्रविड़ को आज भी टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है. उन्होंने टेस्ट प्रारूप में 13288 और वनडे प्रारूप में 10889 रन बनाए हैं. 

क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजे जाएंगे गिल 

जब से शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे का कप्तान बनाया गया है तब से वह एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं. उनके इन्हीं प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बोर्ड  शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजेगा. 

उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी संभालने के तुरंत बाद अपने पहले ही असाइनमेंट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचा दिया था. गिल ने इस सीरीज में भारत का शानदार नेतृत्व किया था. साथ ही इस पूरी सीरीज में उनका बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था. उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर 700 से भी ज्यादा रन बनाकर इतिहास रच दिया था.