menu-icon
India Daily

Asian Games: भारत-पाक फाइनल का रास्ता साफ? गोल्ड मेडल के लिए समझिए पूरा गणित

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. बारिश के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द हुआ. अब सेमीफाइनल जीतने पर भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबले की संभावना है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
Asian Games: भारत-पाक फाइनल का रास्ता साफ? गोल्ड मेडल के लिए समझिए पूरा गणित
Courtesy: X

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. दूसरी ओर पाकिस्तान और हांगकांग के बीच मैच भी बारिश के कारण न हो सका. बेहतर रैंकिंग के कारण भारत और पाकिस्तान दोनों को अंतिम चार में प्रवेश मिला. अब दोनों टीमों की नजरें फाइनल पर हैं, जहां जीत उन्हें गोल्ड मेडल दिला सकती है. हालांकि इसके लिए सेमीफाइनल की बाधा पार करना जरूरी होगा.

बारिश ने  बिगाड़ा क्वार्टर फाइनल का खेल

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाना था. बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका और मैच रद्द करना पड़ा. इसी तरह पाकिस्तान और हांगकांग का मुकाबला भी मौसम की वजह से शुरू नहीं हो पाया. दोनों मैचों में खेल नहीं होने के बाद बेहतर रैंकिंग वाली टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिली. इस तरह भारत और पाकिस्तान ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली.

क्या सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? 

अब फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं तो क्या दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत होगी. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IND vs PAK के प्रशंसकों को सेमीफाइनल में दोनों टीमों की टक्कर देखने को नहीं मिलेगी. दोनों अलग-अलग सेमीफाइनल खेलेंगे. भारत का सामना श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा. वहीं पाकिस्तान के सामने बांग्लादेश और मलेशिया के क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम होगी. ऐसे में दोनों टीमों के रास्ते फाइनल में ही मिल सकते हैं.

एक अक्टूबर को होगी अगली परीक्षा

भारत और पाकिस्तान के लिए अब सबसे अहम मुकाबला सेमीफाइनल होगा. दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने-अपने मुकाबले जीतने होंगे. भारत अगर सेमीफाइनल में जीत दर्ज करता है तो उसके पास गोल्ड मेडल की ओर बढ़ने का मौका होगा. पाकिस्तान के साथ भी यही समीकरण रहेगा. यानी दोनों टीमों के लिए एक अक्टूबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है.

3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए मुकाबला

एशियन गेम्स क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. मौजूदा समीकरण के मुताबिक भारत और पाकिस्तान दोनों सेमीफाइनल जीतते हैं तो फाइनल में उनकी भिड़ंत हो सकती है. इससे टूर्नामेंट में दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच एक और मुकाबले की संभावना बन गई है. हालांकि फाइनल की तस्वीर तभी साफ होगी, जब दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाएंगी.