menu-icon
India Daily

न टॉस हुआ, न एक गेंद फेंकी गई... फिर भी सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, जानिए पूरी वजह

एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया. बिना एक भी गेंद खेले पाकिस्तान बेहतर ICC रैंकिंग के चलते सेमीफाइनल पहुंच गया.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
न टॉस हुआ, न एक गेंद फेंकी गई... फिर भी सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, जानिए पूरी वजह
Courtesy: Pinterest

एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मैदान पर उतरने की जरूरत ही नहीं पड़ी. पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार खराब मौसम और मैदान में पानी जमा होने के कारण मैच शुरू नहीं कराया जा सका. हालात ऐसे रहे कि टॉस भी संभव नहीं हुआ. मुकाबला रद्द होने के बाद पाकिस्तान को टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह मिल गई.

बारिश ने रोक दिया मुकाबला

पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. लगातार बरसात के कारण आउटफील्ड पर पानी जमा हो गया. मैदान की स्थिति ऐसी नहीं थी कि मुकाबला शुरू कराया जा सके. अधिकारियों ने मैच कराने की संभावनाएं देखीं, लेकिन हालात नहीं सुधरे. आखिरकार मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया गया.

टॉस तक नहीं हुआ

इस मुकाबले की सबसे खास बात यह रही कि दोनों टीमों के बीच एक भी गेंद नहीं फेंकी गई. बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया. मैदान पर पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ी बारिश के बीच छाते लेकर इंतजार करते नजर आए. मैच रद्द होने की घोषणा के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर मुकाबले का समापन किया.

रैंकिंग ने दिलाया पाकिस्तान को फायदा

मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह कैसे मिली, इसका जवाब एशियन गेम्स के नियमों में है. नियम के अनुसार बारिश या किसी अन्य कारण से क्वार्टर फाइनल रद्द होने पर ICC रैंकिंग में बेहतर स्थान वाली टीम अगले दौर में पहुंचती है. पाकिस्तान की रैंकिंग हॉन्ग कॉन्ग से बेहतर थी. इसी वजह से उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल गया.

1 अक्टूबर को सेमीफाइनल

पाकिस्तान अब एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा. उसकी सेमीफाइनल की तारीख 1 अक्टूबर तय है. हालांकि टूर्नामेंट में बारिश का असर लगातार देखने को मिल रहा है. ऐसे में आने वाले मुकाबलों पर भी मौसम की नजर रहेगी. पाकिस्तान को बिना खेले अगले दौर में पहुंचने का फायदा जरूर मिला है.