menu-icon
India Daily

जीत के बाद होटल पहुंचे रोहित शर्मा, बस से उतरते समय अचानक बिगड़ा बैलेंस; VIDEO में दिखा विराट का रिएक्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की जीत के बाद होटल से बाहर निकलते समय रोहित शर्मा के साथ एक हादसा हुआ. अचानक हुई रोहित के साथ इस घटना के बाद सब उनके लिए चिंतित नजर आए.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
जीत के बाद होटल पहुंचे रोहित शर्मा, बस से उतरते समय अचानक बिगड़ा बैलेंस; VIDEO में दिखा विराट का रिएक्शन
Courtesy: X (@MohalekiAunty)

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की 8 विकेट की जीत के बाद कुछ पल के लिए माहौल चिंता में बदल गया. तिरुवनंतपुरम में मुकाबला खत्म होने के बाद भारतीय टीम होटल पहुंची, जहां बस से उतरते समय रोहित शर्मा अचानक अपना संतुलन खो बैठे. उन्हें लड़खड़ाते देखकर पास मौजूद स्टाफ और पुलिसकर्मी ने उन्हें तुरंत संभाला और उनकी मदद के लिए पहुंचे. दोनों ने रोहित को सहारा देकर संभाला. इस दौरान विराट कोहली भी उनकी तरफ देखते हुए नजर आए.

बस से उतरते वक्त फिसले रोहित

भारतीय टीम रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में जीत के बाद होटल लौटी थी. खिलाड़ी एक-एक करके बस से बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान रोहित शर्मा नीचे उतरते समय अचानक फिसल गए और अपना संतुलन नहीं बना सके. उन्हें लड़खड़ाते देखकर एक स्टाफ सदस्य तुरंत आगे आया. पास मौजूद पुलिसकर्मी ने भी मदद की और दोनों के सहारे रोहित दोबारा खड़े हो गए.

रोहित पर थी विराट कोहली की भी नजर

रोहित के फिसलने के दौरान आसपास मौजूद लोगों में कुछ पल के लिए चिंता बढ़ गई थी. विराट कोहली भी वहीं दिखाई दिए और उनकी नजरें रोहित की तरफ थीं. वीडियो में कोहली को पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते देखा गया. स्टाफ और पुलिसकर्मी की मदद से रोहित के संभलने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. यह घटना भारत की जीत के कुछ देर बाद होटल के बाहर हुई.

रोहित ने खेली 32 रन की पारी

पहले वनडे में रोहित ने 35 गेंदों पर 32 रन बनाए. उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे. भारत को 296 रनों का लक्ष्य मिला था और रोहित ने शुभमन गिल के साथ अच्छी शुरुआत दी. 12वें ओवर में अल्जारी जोसेफ की गेंद पर वह डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गए. ज्वेल एंड्रयू ने उनका कैच पकड़ा. इससे पहले रोहित को एक जीवनदान भी मिला था.

कोहली-गिल ने जड़े शतक

रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी संभाली. कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. गिल ने 110 रन बनाए और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़े. भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. कोहली ने इस पारी के दौरान अपना 55वां वनडे शतक और 15 हजार वनडे रन भी पूरे किए.