menu-icon
India Daily

Asian Games India Schedule 2026: तीसरे दिन खत्म होगा गोल्ड का इंतजार? क्रिकेट समेत इन खेलों पर नजर, चेक करें शेड्यूल

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शुरुआती दो दिनों में छह पदक अपने नाम किए हैं, लेकिन अभी तक गोल्ड मेडल का इंतजार बना हुआ है. मंगलवार 22 सितंबर को प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों से इस इंतजार को खत्म करने की उम्मीद है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Asian Games India Schedule 2026: तीसरे दिन खत्म होगा गोल्ड का इंतजार? क्रिकेट समेत इन खेलों पर नजर, चेक करें शेड्यूल
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शुरुआती दो दिनों में अपनी मौजूदगी मजबूत तरीके से दर्ज कराई है. भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक छह पदक जीते हैं, जिनमें शूटिंग का योगदान सबसे ज्यादा रहा है. हालांकि, इन पदकों में अब तक एक भी गोल्ड शामिल नहीं है. ऐसे में मंगलवार 22 सितंबर को खेलों के तीसरे दिन भारतीय दल की नजर सबसे पहले स्वर्ण पदक पर होगी.

तीसरे दिन महिला क्रिकेट टीम भारत के लिए गोल्ड मेडल का बड़ा मौका लेकर आएगी. इसके साथ ही शूटिंग के स्कीट और मिक्स्ड एयर राइफल मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है. कराटे और वुशु में भी भारत के खिलाड़ी मुकाबलों में उतरेंगे. यानी तीसरे दिन कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन पदक तालिका में देश की स्थिति को बदल सकता है.

पहले दो दिनों में भारत की झोली में आए 6 पदक

एशियन गेम्स के शुरुआती दो दिनों के बाद भारत के खाते में कुल छह पदक हैं. इनमें पांच पदक शूटिंग से आए हैं. शूटिंग में भारत ने चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है. अब तीसरे दिन भारतीय दल की कोशिश पदकों के साथ पहला गोल्ड जीतने की होगी.

महिला क्रिकेट टीम से गोल्ड की उम्मीद

तीसरे दिन सबसे ज्यादा नजर भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर रहेगी. टीम के पास भारत को एशियन गेम्स 2026 का पहला गोल्ड दिलाने का मौका है. क्रिकेट के अलावा स्कीट शूटिंग और मिक्स्ड एयर राइफल में भी भारतीय खिलाड़ियों के सामने पदक जीतने की चुनौती होगी. इन मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन भारत की पदक संख्या को और बढ़ा सकता है.

कराटे और वुशु में भी होंगे अहम मुकाबले

क्रिकेट और शूटिंग के अलावा मंगलवार को कराटे और वुशु में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे. इन खेलों में भी पदक के मुकाबले होने हैं. वहीं दिनभर कुछ ऐसे मुकाबले भी चलेंगे, जो क्वालिफिकेशन चरण में हैं या एक से ज्यादा दिनों तक चलने वाले हैं. इसलिए तीसरे दिन भारत का अभियान केवल पदक मुकाबलों तक सीमित नहीं रहेगा.

22 सितंबर- तीसरे दिन भारत का शेड्यूल यहां करें चेक

समय (IST) खेल इवेंट / मुकाबला
05:30AM ई-स्पोर्ट्स

eFootball भारत vs उज्बेकिस्तान

05:30AM सेपक टकरा

पुरुष टीम रेगु भारत vs मलेशिया

05:30AM सॉफ्ट टेनिस

महिला सिंगल्स आध्या तिवारी vs थाईलैंड

05:45AM घुड़सवारी

Eventing Team Dressage

06:00AM बैडमिंटन

भारत vs जापान, महिला टीम क्वार्टरफाइनल

06:15AM शूटिंग

10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन – एलावेनिल वालारिवन/पार्थ माने

06:29AM वुशु

हंजाबम लांगलेंटोम्बी देवी, महिला नानक्वान फाइनल (मेडल इवेंट)

06:30AM शूटिंग

पुरुष स्कीट – मायराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल

06:30AM शूटिंग

महिला स्कीट – महेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल, रैजा ढिल्लों

06:30AM टेबल टेनिस

भारत vs थाईलैंड, महिला टीम

07:00AM सॉफ्ट टेनिस

पुरुष सिंगल्स जय मीणा vs पाकिस्तान

07:15AM कबड्डी

पुरुष टीम भारत vs दक्षिण कोरिया

07:29AM स्विमिंग

पुरुष 1500m फ्रीस्टाइल – आर्यन नेहरा

08:05AM स्विमिंग

पुरुष 4×100m मेडले रिले हीट

08:25AM शूटिंग

10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर – मेडल इवेंट)

9:00 AM  बॉक्सिंग

महिला 51kg – साक्षी vs फिलीपींस की आइरा विलागास

09:20AM कराटे

अलीशा vs इंडोनेशिया, महिला -55kg

09:30AM सॉफ्ट टेनिस

पुरुष सिंगल्स आर्यन ठाकुर vs मंगोलिया

10:30AM क्रिकेट

भारत vs श्रीलंका, महिला फाइनल (गोल्ड मेडल मैच)

10:30AM सॉफ्ट टेनिस

महिला सिंगल्स आध्या तिवारी vs पाकिस्तान

11:30AM बैडमिंटन

पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल – भारत vs जापान

11:59AM वुशु

महिला नानदाओ फाइनल – लांगलेंटोम्बी देवी

12:00PM सॉफ्ट टेनिस

पुरुष सिंगल्स आर्यन ठाकुर vs चीनी ताइपे

12:40PM कराटे

चेतन भट्ट, पुरुष -84kg फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर मेडल इवेंट)

12:50PM कराटे

अलीशा, महिला -55kg फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर मेडल इवेंट)

1:30 PM के बाद बॉक्सिंग

पुरुष 55kg – जादुमनी सिंह vs नेपाल

14:55PM स्विमिंग

पुरुष 4×100m मेडले रिले फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर मेडल इवेंट)

15:30PM हॉकी

पुरुष Pool A – भारत vs श्रीलंका

कहां देख सकेंगे एशियन गेम्स के मुकाबले?

एशियन गेम्स के तीसरे दिन होने वाले मुकाबलों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर किया जा सकता है. वहीं दर्शक सोनी लिव ऐप के जरिए भी मुकाबले लाइव देख सकते हैं. भारत के लिए तीसरा दिन खास इसलिए है क्योंकि शुरुआती दो दिनों में पदक तो मिले हैं, लेकिन गोल्ड का इंतजार अभी बाकी है. मंगलवार को इस इंतजार के खत्म होने पर सभी की नजर रहेगी.