menu-icon
India Daily

Asia Cup 2025: पाकिस्तानी स्पिनर्स की फिरकी पर नाचेंगे भारतीय बल्लेबाज! टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला दावा

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार को एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं. इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी ने चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान के स्पिनर्स के सामने भारत को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है.

mishra
Asia Cup 2025: पाकिस्तानी स्पिनर्स की फिरकी पर नाचेंगे भारतीय बल्लेबाज! टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला दावा
Courtesy: Social Media

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक बड़ा बयान सामने आया है. भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने दावा किया है कि इस बार पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. यह महामुकाबला 14 सितंबर, रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा. 

पाकिस्तान की टीम हमेशा से अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाती रही है लेकिन इस बार एशिया कप में कोच माइक हेसन ने नया दांव खेला है. टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान के खिलाफ पाकिस्तान ने चार स्पिनरों को उतारा. कप्तान सलमान अली आगा भी स्पिन विकल्प के रूप में मौजूद थे. हालांकि, उन्होंने उस मैच में गेंदबाजी नहीं की. फिर भी पाकिस्तानी स्पिनरों ने कमाल दिखाया और ओमान को 93 रनों से करारी शिकस्त दी. 

संजय मांजरेकर ने दिया बयान

संजय मांजरेकर ने इस अनोखी रणनीति की तारीफ की और इसे भारत के लिए खतरा बताया. एक टीवी चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह गेंदबाजी संयोजन मुझे बहुत पसंद आया. भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा खास होता है लेकिन इस बार पाकिस्तान का यह स्पिन अटैक भारतीय बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर कर सकता है. पहले विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों में भारत ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का सामना किया था लेकिन अब यह पूरी तरह अलग है. तेज गेंदबाजी की जगह स्पिन का दबदबा है."

मांजरेकर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी को भारत के खिलाफ बेहतर करना होगा लेकिन कोच माइक हेसन की रणनीति की तारीफ की. उन्होंने बताया कि सैम अयूब जैसे खिलाड़ी, जो पहले ज्यादा गेंदबाजी नहीं करते थे अब हेसन की कोचिंग में लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं. यह नया दृष्टिकोण पाकिस्तान की टीम को ताजगी दे रहा है.

पहले आठ ओवर में सिर्फ दो ओवर तेज गेंदबाजी

मांजरेकर ने ओमान के खिलाफ पाकिस्तान के पहले मैच में स्पिन के दबदबे पर बात की. उन्होंने कहा, "सोचिए, पहले छह से आठ ओवर में सिर्फ दो ओवर तेज गेंदबाजी हुई और बाकी सब स्पिन. यह अविश्वसनीय है!" यह रणनीति न केवल अनोखी है बल्कि भारत जैसे मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ भी कारगर हो सकती है.