भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और समरीन कौर की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. इस बार दोनों के रिश्ते की चर्चा उनके नए टैटू को लेकर हो रही है. दोनों अपने नए टैटू के लिए चर्चा में हैं.
सामने आई तस्वीरों में अर्शदीप के हाथ पर SK और समरीन के हाथ पर AS लिखा नजर आ रहा है. दोनों डिजाइन में एक छोटा हार्ट भी शामिल है. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
अर्शदीप सिंह ने अपने हाथ पर SK का टैटू बनवाया है. जिसका मतलब समरीन कौर के नाम से जुड़े हैं. दूसरी तरफ समरीन ने AS लिखवाया है, जो अर्शदीप सिंह के नाम के शुरुआती अक्षर हैं. दोनों टैटू के साथ हार्ट का छोटा डिजाइन भी बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टैटू Aliens Tattoo में बनवाया गया है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों की जोड़ी चर्चा में आ गई.
In love, everyone feels: “Mine is different. Mine is special.”
We’ve seen enough in cricket to know that relationships can look perfect from the outside, yet life can take a very different turn.
Arshdeep Singh and Samreen Kaur wearing each other’s initials as tattoos is… pic.twitter.com/4l51ztmaU7— Drama Department (@DramaDeptX) September 6, 2026Also Read
- 'कॉस्मेटिक सर्जरी' से नहीं सुधरेगा पाकिस्तान क्रिकेट, मिस्बाह ने PCB को दिया रियलिटी चेक
- क्रिकेट फैंस की मुराद होगी पूरी? अब सिर्फ ICC टूर्नामेंट नहीं सीरीज में भी भिड़ेंगे IND vs PAK... ICC का बड़ा प्लान
- World Cup 2027: युवाओं के बीच इन 3 पुराने सूरमाओं ने ठोकी वापसी की दावेदारी, क्या फिर इस तिकड़ी की होगी टीम इंडिया मे एंट्री?
अर्शदीप और समरीन को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है. दोनों की साथ वाली तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचती हैं. कुछ हफ्ते पहले समरीन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर अर्शदीप ने कमेंट करते हुए 'My Person' लिखा था. अब टैटू की तस्वीरों ने दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को फिर हवा दे दी है.
समरीन कौर का जन्मदिन सोमवार, 7 सितंबर को है. उनके करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग के साथ मनोरंजन जगत में भी काम किया है. साल 2018 में उन्होंने Femina Miss India प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था और फाइनलिस्ट बनी थीं. इसके बाद उन्होंने कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स किए और एक्टिंग में भी कदम रखा.
समरीन कौर ZEE5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने '83' और 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है. मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली समरीन ने डिजिटल कंटेंट और फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. अब अर्शदीप के साथ उनके रिश्ते से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बटोर रही हैं.