menu-icon
India Daily

'मैच फिक्स था...', अर्जेंटीना से हार के बाद भड़का मिस्र, Messi के चमत्कारिक कमबैक के बीच मचा बवाल

अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद मिस्र के कोच और खिलाड़ी VAR के फैसलों से भड़क उठे.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
'मैच फिक्स था...', अर्जेंटीना से हार के बाद भड़का मिस्र, Messi के चमत्कारिक कमबैक के बीच मचा बवाल
Courtesy: AI

अटलांटा के मैदान पर राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच एक ऐसा मैच खेला गया जो खत्म होने के बाद भी खत्म नहीं हुआ. अर्जेंटीना 3-2 से जीता और क्वार्टरफाइनल में पहुंचा. उसके बाद असली हंगामा मैदान के बाहर मचा. मिस्र के कोच और खिलाड़ियों ने VAR पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ.

VAR ने रद्द किया मिस्र का गोल

मिस्र 1-0 से आगे चल रहा था और ऐसा लग रहा था कि वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर हो जाएगा क्या. 58वें मिनट में अर्जेंटीना अटैक कर रही थीं. मार्टिनेज से बॉल छीन ली गई. उसके बाद एक जबरदस्त अटैक से मुस्तफा जिको ने गोल किया. इस गोल को VAR ने रद्द कर दिया. रेफरी को मॉनिटर पर बुलाया गया और कहा गया कि मिस्र के मारवान अटिया ने लिसांद्रो मार्टिनेज पर अटैकिंग फेज में फाउल किया था इस फैसले पर तुरंत विवाद उठा. पूर्व इंग्लिश गोलकीपर रॉब ग्रीन ने कहा कि यह VAR के दायरे में नहीं आता क्योंकि घटना पिच के दूसरे छोर पर हुई थी.

मेसी एक बार फिर चूके

मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबेर ने पहले हाफ में मेसी की पेनल्टी बचाकर अपनी टीम को जिंदा रखा था. यह मेसी की 2026 वर्ल्ड कप में दूसरी पेन्लटी मिस थी. इसके बाद मिस्र के जिको ने दूसरा गोल किया जिसे इस बार मान्यता मिली और मिस्र 2-0 से आगे हो गया. इसके बाद रची गई वर्ल्ड कप की सबसे दमदार कमबैक की पटकथा. पूरी दुनिया को लगा मेसी आज बाहर हो जांएगे लेकिन 'GOAT' कहलाने वाले इस खिलाड़ी को हार मंजूर नहीं थी. उन्होंने अपने सिर सबकुछ संभाला. अर्जेंटीना की वापसी किसी चैंपियन टीम से कम नहीं थी.

ऐसे हुआ कमबैक

मैच में 11 मिनट और बचे थे. सबकी दिल की धड़कने तेज हो गई थी. ऐसा लगा की मेसी का आखिरी मैच आज ही है. अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के पसीने छूट रहे थे. 79वें मिनट में मेसी ने एक पास किया और एक बार फिर रोमेरो ने गोल दागा. यह अर्जेंटीना का मैच में पहला गोल था. मेसी ने इंटरव्यू में कहा था कि उस गोल ने ही कमबैक की उम्मीद जगाई थी. इसके बाद 83वें मिनट में मेसी ने फिर बॉक्स में पास किया लेकिन कोई गोल नहीं कर सका. सबको लगा कि बॉल वापस चला जाएगा और मैच खत्म हो जाएगा लेकिन मेसी को हार मंजूर नहीं थी. वो बॉक्स में घुसे और जूलियन अल्वारेज के पास से एक चमत्कारी गोल कर दिया. पूरी दुनिया पागल हो गई. जो खेल कुछ समय पहले 2-0 पर था, सिर्फ 4 मिनटों में मैच बराबरी पर आ गया. यहीं मेसी का जादू था.

ऐसे रच गया इतिहास

2-2 पर मैच बराबर था. सबको लगा मेसी और अर्जेंटीना एक बार फिर एक्सट्रा टाइम में जाएंगे लेकिन इस टीम को कहां ये मंजूर था. स्टॉपेज टाइम ये पहले एक समय आया जब मिस्र के चार खिलाड़ी गोल की तरफ भाग रहे थे. ऐसा लगा की तीसरा गोल दागकर वो वर्ल्ड चैंपियन को बाहर कर देंगे लेकिन वहां एक दीवार खड़ी थी. उस दीवार का नाम था लिएंड्रो परेडेस. क्या बचाव था... जैसे 2022 में एमिलियानो मार्टिनेज ने फाइनल में फ्रांस के सामने अर्जेंटीना को बचाया था, ठीक वहीं काम परेडेस ने करके दिखाया. यह पल सबको सालों तक याद रहेगा. इसके बाद स्टॉपेज टाइम में 90+3 पर लुटारो मार्टिनेज गोल पर आगे निकल गए. वन ऑन वन चल रहा था. उन्होंने गजब पास दिया और बॉक्स में खड़े एंजो फर्नांडीज ने हेडर से वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. गोल!!!! क्या गोल था... दुनिया अपने पैरों पर खड़ी थी. आज एंजो फर्नांडीज का नाम हर घर में गूंज रहा था. एक नया हीरो पैदा हो गया. मेसी तो मेसी हैं पर एंजो ने जो किया वो कई सालों तक याद रखा जाएगा. अर्जेंटीना की इस जीत को बयान नहीं किया जा सकता लेकिन कुछ लोगों ने इस जीत पर कई सवाल भी उठाए.

"मैच फिक्स था, VAR ने धोखा दिया"

मैच के बाद मिस्र के कोच होसाम हसन ने जो कहा वह पूरी दुनिया ने सुना. उन्होंने कहा, "हमारे साथ अन्याय हुआ है. हम हर चीज में बेहतर थे लेकिन नतीजा अंदरूनी और बाहरी कारकों से प्रभावित हुआ." मुस्तफा जिको तो और भी आगे चले गए और उन्होंने सीधे कहा "रेफरी ने मैच फिक्स किया था." उन्होंने व्यंग्य से कहा, "अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई. बस इतना ही." हसन को बुक किया गया और उनके एक स्टाफ सदस्य को रेड कार्ड मिला. मिस्र का यह वर्ल्ड कप का सबसे शानदार प्रदर्शन था लेकिन वे खाली हाथ लौटे.