पटना: जेडीयू चीफ नीतीश कुमार ने आज रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और NDA के कई सीनियर नेता मौजूद रहे. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं. बीजेपी को सर्वाधिक 89 और जेडीयू को 85 सीट मिली है. इसके अलावा चिराग पासवान की एलजपी को 19 सीटें, जीतन राम मांझी की हम को 5 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा आरएलएम को 4 सीट मिली हैं.
07:09:14 PM
बिहार का 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने ट्वीट किया कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद. आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार.
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 20, 2025
आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को… pic.twitter.com/Aqe3159BJV
06:35:19 PM
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "मैं अपने नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर एक बार फिर भरोसा जताया. मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. उनका (PM मोदी और CM नीतीश कुमार) एक खतरनाक कॉम्बिनेशन है. उनकी जोड़ी खतरनाक है. बिहार के लोगों को यह जोड़ी पसंद है. "
05:33:08 PM
चिराग पासवान ने कहा कि मैं मानता हूं कि अगले पांच साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल साबित होंगे.
04:40:51 PM
बिहार के दोबारा डिप्टी सीएम बनने के सम्राट चौधरी ने कहा कि ये जीत बिहार के लोगों की है, ये PM नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और सभी NDA साथियों की जीत है. बिहार के मज़बूत कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और बिहार में डेमोक्रेसी स्थापित की. उन्होंने बिहार में गुंडा राज नहीं आने दिया. उन्होंने कहा कि मैं एक सिपाही हूं और ऐसे ही काम करूंगा. मैंने पहले दिन ही कहा था कि हम पहले फेज़ में 100 सीटें जीतेंगे, और आखिरकार हमने पहले फेज़ में 102 सीटें जीतीं. हमारे कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट में इतनी सच्चाई थी.
02:46:07 PM
बिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को X पर पोस्ट कर बधाई दी.
02:12:36 PM
बिहार में NDA सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद, BJP नेता मंगल पांडे ने कहा कि मैं सरकार में रहा हूं और राज्य के लोगों की सेवा की है, और एक बार फिर, पार्टी के नेतृत्व ने मुझे सरकार में शामिल करके काम करने का मौका दिया है. मुझे पूरा विश्वास है कि PM मोदी और CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में, हम बिहार को आगे ले जाने के लिए काम करते रहेंगे.
01:36:32 PM
बिहार में NDA सरकार की वापसी पर JD(U) नेता केसी त्यागी ने कहा, "नीतीश कुमार ने नया बिहार बनाने के संकल्प के साथ शपथ ली है."
01:19:16 PM
बिहार में NDA सरकार बनने पर BJP नेता राधा मोहन सिंह ने कहा कि एक बार फिर एक मजबूत और असरदार सरकार बनी है. मैं बिहार के लोगों को 'विकसित बिहार' के लिए जनादेश देने के लिए बधाई देता हूं.
12:53:07 PM
बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि ये जनता का आशीर्वाद है.
12:10:28 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना के गांधी मैदान में अपने खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi thanks the people of Bihar with his signature 'gamchha' wave at Patna's Gandhi Maidan.
— ANI (@ANI) November 20, 2025
NDA returned to power in Bihar with 202 out of 243 seats in the state Assembly elections.
(Source: DD News) pic.twitter.com/y8eYoiB94d
12:01:51 PM
#WATCH | Leshi Singh, Madan Sahni, Nitin Nabin, Ram Kripal Yadav, Santosh Kumar Suman, Sunil Kumar take oath as state ministers in Bihar cabinet at the oath ceremony being held at Patna's Gandhi Maidan.
— ANI (@ANI) November 20, 2025
(Source: DD News) pic.twitter.com/EF7Fr4jJQJ
11:55:14 AM
BJP के दिलीप जायसवाल और मंगल पांडे ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा जेडी(यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली.
VIDEO | Patna, Bihar: Vijay Kumar Chaudhary, Bijendra Prasad Yadav, Shrawon Kumar, Mangal Pandey, Dr Dilip Jaiswal, Ashok Chaudhary take oath as Bihar Ministers at Gandhi Maidan.#BiharNews #BiharPolitics #PatnaNews
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/lJ0fC7A2l3
11:43:03 AM
विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है
BJP leader Vijay Kumar Sinha takes oath as state minister in the Bihar cabinet at the NDA government's swearing-in ceremony being held at Patna's Gandhi Maidan. pic.twitter.com/th4EKpTsxL
— ANI (@ANI) November 20, 2025
11:43:17 AM
BJP के सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली.
BJP's Samrat Choudhary takes oath as state minister in Bihar cabinet at the oath ceremony being held at Patna's Gandhi Maidan. pic.twitter.com/7aWQwfdvwF
— ANI (@ANI) November 20, 2025
11:37:38 AM
PHOTO | Nitish Kumar (@NitishKumar) takes oath as Bihar CM for a record 10th time at the historic Gandhi Maidan, Patna. pic.twitter.com/BEBiQib4Is
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2025
11:24:32 AM
बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा-
#WATCH पटना: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "हमें बहुत खुशी है। जनता ने NDA परिवार को खुशी दी है। मैं पिताजी(नीतीश कुमार) को बधाई देता हूं कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई… pic.twitter.com/sZ5Vsebm35
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
11:21:32 AM
LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "आज के दिन सबसे पहले मैं अपने पिता रामविलास पासवान को याद करता हूं.
#WATCH पटना: LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "आज के दिन सबसे पहले मैं अपने पिता रामविलास पासवान को याद करता हूं। आज वे सबसे ज्यादा खुश होंगे..मेरी पार्टी के दो MLA आज शपथ लेंगे। हमने बड़ी जीत हासिल की है...हम विकसित बिहार बनाने की दिशा में और बिहार फर्स्ट… pic.twitter.com/700mGiEZRj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
11:20:39 AM
बिहार में NDA सरकार बनने से पहले सिंपहली बार विधायक बनी मैथिली ठाकुर ने कहा-
#WATCH पटना | बिहार में NDA सरकार बनने से पहले सिंपहली बार विधायक बनी मैथिली ठाकुर ने कहा, "...इस दिन को एक बड़े त्योहार के तौर पर मनाया जा रहा है...PM मोदी भी जल्द ही यहां आ रहे हैं..." pic.twitter.com/l9cMrYT90G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
11:19:50 AM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के गांधी मैदान पहुंचे। आज यहां NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है.
#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के गांधी मैदान पहुंचे। आज यहां NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। pic.twitter.com/1cprydyZq6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
11:05:18 AM
बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा-
#WATCH पटना: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "...उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं। आज हम यहां जो देख रहे हैं, वो नीतीश कुमार जी के बहुत बड़े अनुभव और डबल इंजन सरकार के सार्थक… pic.twitter.com/sOrTffZKks
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
11:04:10 AM
#WATCH बिहार: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचीं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
उन्होंने कहा, "यह जनता के विश्वास की जीत है, सरकार के प्रयास की जीत है और बिहार में विकास की जीत है..." pic.twitter.com/BEWWraqJ0h
11:03:44 AM
LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने कहा, "हमारी पार्टी के दो लोग शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे...
#WATCH पटना: LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने कहा, "हमारी पार्टी के दो लोग शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे...हम NDA को अपना जनादेश देने के लिए बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। हम गांधी मैदान से बिहार के लोगों के लिए काम करने का संकल्प लेंगे..." pic.twitter.com/3K113SjOaL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
11:02:09 AM
#WATCH नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां आज बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के CM बनेंगे। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/6RKDXZThDu
10:48:40 AM
बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा-
#WATCH पटना: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह खुशी की बात है कि बिहार के लोगों ने PM मोदी और नीतीश कुमार जी के काम पर भरोसा दिखाया है। लोगों ने एक बार फिर NDA को आशीर्वाद दिया है और यह चुनाव बिहार को 21वीं सदी में एक… pic.twitter.com/rHmPa5XIZ3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
10:47:22 AM
#WATCH पटना, बिहार: HAM(S) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा, "जिस तरह से जनादेश आया और प्रचंड बहुमत के साथ हमारी सरकार बनी है...आज फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं…" pic.twitter.com/rYNiRNchoJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
10:20:32 AM
बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा-
#WATCH पटना: बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार को जो आशीर्वाद दिया है, जनता की भावना के अनुरूप काम करने के लिए शपथ ग्रहण हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। बिहार की… pic.twitter.com/HEe148YLQx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
10:19:21 AM
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे.
#WATCH बिहार: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे। pic.twitter.com/wT7oemKGCb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
10:18:35 AM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे.
#WATCH बिहार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे। pic.twitter.com/5rVhbbHr3H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
10:17:08 AM
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे
#WATCH बिहार: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे। pic.twitter.com/IwUPuCm1DT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
10:16:21 AM
भाजपा नेता नितिन नबीन ने कहा, "यह सभी के लिए गर्व की बात है कि नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ लेने जा रहे हैं...
#WATCH पटना, बिहार: भाजपा नेता नितिन नबीन ने कहा, "यह सभी के लिए गर्व की बात है कि नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ लेने जा रहे हैं...यह बिहार के विकास की शपथ है...यह उस भरोसे को आगे बढ़ाने की शपथ है जो लोगों ने इतने बड़े बहुमत से हम पर जताया है..." pic.twitter.com/uSyJpKL2xy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
09:18:09 AM
#WATCH बिहार: वीडियो पटना के गांधी मैदान से है, जहां आज बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। pic.twitter.com/Z3UhN83XRG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
09:16:29 AM
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "...आज 10वीं बार नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में शपथ लेंगे.
#WATCH | पटना: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "...आज 10वीं बार नीतीश कुमार जी प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में शपथ लेंगे। बिहार ने स्पष्ट कर दिया कि जो करेगा बिहार का विकास, उसी के साथ रहेगा बिहार...हम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए हैं…" pic.twitter.com/YpWijyS0rA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
09:15:23 AM
पटना के गांधी मैदान के बाहर नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान और अन्य NDA नेताओं के पोस्टर लगाए गए है, यहां आज बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.
पटना के गांधी मैदान के बाहर नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और LJP(RV) प्रमुख चिराग पासवान और अन्य NDA नेताओं के पोस्टर लगाए गए है, यहां आज बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। pic.twitter.com/BMzM7v3k4m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
08:56:10 AM
#WATCH पटना, बिहार: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "...आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिस्ट में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है… pic.twitter.com/Qk7QQBDCOz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
08:54:45 AM
बिहार के CM के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने पर बधाई...
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के CM के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने पर बधाई...मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा..." pic.twitter.com/yd8Kvyv3Rc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
08:53:56 AM
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "बिहार में ऐतिहासिक जीत NDA की हुई और आज नीतीश कुमार जी और उनके मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है...
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "बिहार में ऐतिहासिक जीत NDA की हुई और आज नीतीश कुमार जी और उनके मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है...आज हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं...जिस प्रकार से बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत हुई है, निश्चित रूप… pic.twitter.com/ta0SZBzxRZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
08:51:42 AM
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, यह ऐतिहासिक है.
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, यह ऐतिहासिक है। हम भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना जा रहे हैं..." pic.twitter.com/YlbFUOXMGB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
07:45:05 AM
बिहार में सीएम को करीब 2.5 लाख रुपये मासिक वेतन और भत्ते मिलते हैं. ये पैसा कई तरह की सुविधाओं को जोड़कर तय किया जाता है. जैसे की करीब 2.5 लाख रुपये मासिक वेतन और भत्ते मिलते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
07:44:40 AM
बिहार विधानसभा में प्रचंड बहुमत के बाद आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, इसमें सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
07:44:13 AM
खबरों के अनुसार नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यहां जानिए पूरी डिटेल. पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां