पटना: मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान 122 विधानसभा सीटों पर हुआ. 20 जिलों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला. इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है. पहले चरण में 6 नवंबर को रिकॉर्ड 65% मतदान हुआ था और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
इस चरण में लगभग 3.7 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.74 करोड़ महिलाएं हैं. मतदान 45,399 मतदान केंद्रों पर होगा. इस बार के चुनाव में महागठबंधन (RJD-कांग्रेस) और NDA (BJP-जेडीयू) के बीच मुख्य मुकाबला है. 2020 के चुनावों में महागठबंधन ने 49 सीटें जीती थीं, जबकि NDA को 66 सीटों पर जीत मिली थी. AIMIM ने 5 सीटें जीती थीं और BSP और एक निर्दलीय ने भी एक-एक सीट जीती थी.
आज जिन प्रमुख नेताओं के चुनावी भविष्य का फैसला होगा, उनमें ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा (झंझारपुर), और मछलीपालन मंत्री रेनु देवी (बेतिया) शामिल हैं. चुनाव प्रचार में NDA ने विकास कार्यों का जिक्र किया, जबकि महागठबंधन ने बेरोजगारी, सामाजिक न्याय और युवाओं के मुद्दों को उठाया.
08:11:00 PM
बिहार चुनाव सर्वेक्षणों पर भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी. नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे.
07:58:02 PM
बिहार के बीजेपी नेता और डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता ने एनडीए के पक्ष में 2/3 से अधिक बहुमत से मतदान किया है. वास्तविक रिपोर्ट एग्जिट पोल से अधिक होगी, और हमारा मानना है कि हमारा वोट शेयर 50% के आसपास होगा.
07:38:10 PM
India Daily AI Exit Poll में NDA की दमदार वापसी हुई है. NDA को 243 सीटों में 140 से 170 सीट मिलने की उम्मीद है. वहीं महागठबंधन को 70 से 90 सीट मिलती दिख रही है. जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर वोट कटवा बनते दिख रहे हैं.
07:29:14 PM
बिहार में दूसरे चरण में 68.52% मतदान हुआ. चुनाव आयोग ने अपडेट डेटा जारी किया.
68.52% approximate voter turnout recorded in the second phase of #BiharElection2025, as per the Election Commission of India pic.twitter.com/v4R9R4acVO
— ANI (@ANI) November 11, 2025
06:31:53 PM
India Daily AI का थोड़ी देर में Exit Poll सामने आएगा. इस बार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि एग्जिट पोल पूरी तरह से AI और डेटा मॉडलिंग पर आधारित है.
06:09:27 PM
बिहार में दूसरे चरण में 67.14% मतदान हुआ है. अब 14 नवंबर को मतदान होगा.
67.14% voter turnout recorded till 5 pm in the second phase of the Bihar Assembly elections, according to the Election Commission of India. pic.twitter.com/KzE7XFhjhQ
— ANI (@ANI) November 11, 2025
05:05:18 PM
बिहार में कई जगह दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई हैं. लेकिन कई जगह जारी है. वहां 6 बजे तक वोटिंग की उम्मीद है. पहले चरण में भी बिहार में 6 नवंबर को रिकॉर्ड 65% मतदान हुआ था.
04:28:19 PM
वोट डालने के बाद लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा, "मोतिहारी विधानसभा सीट पर हम रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे. '
04:01:34 PM
बिहार में दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 60.40% वोटिंग की खबर है. चुनाव आयोग ने ये आंकड़ा जारी किया.
60.40% voter turnout recorded till 3 pm inthe final phase of the Bihar Assembly elections pic.twitter.com/s19JLDLRJz
— ANI (@ANI) November 11, 2025
03:43:22 PM
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान छातापुर विधानसभा क्षेत्र में 111 वर्षीय नसीमा खातून ने वोट डाला.
#WATCH | Supaul, Bihar: A 111-year-old woman, Nasima Khatun, casts her vote at Chhatapur Assembly Constituency during Phase 2 of Bihar Legislative Assembly Elections. She says, "I have cast my vote and fulfilled my duty..." pic.twitter.com/PyWKBh92tl
— ANI (@ANI) November 11, 2025
03:24:27 PM
बिहार चुनाव के दूसरे चरण पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव के पहले चरण में 65% मतदान हुआ था. हमें उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी मतदान लगभग 65-66% से कम नहीं होगा. एनडीए के 120 में से लगभग 80 उम्मीदवार जीतेंगे.
02:30:01 PM
लोक गायिका एवं अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा-
#WATCH | #BiharAssemblyElections | मधुबनी, बिहार: लोक गायिका एवं अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, "...मैंने मतदान कर लिया है। मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए वोट डालती हूं। मैं चाहती हूं कि देश हित में जो काम हो उसमें मैं अपना… pic.twitter.com/XyFyhaoKsL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
01:56:35 PM
बिहार में दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग की खबर है.
47.62% approximate voter turnout recorded in the second and final phase of #BiharElection2025, till 1 pm. pic.twitter.com/Lb0D5ycvsk
— ANI (@ANI) November 11, 2025
01:51:53 PM
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दावे पर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "यह तो 14 नवंबर को पता चलेगा."
01:32:30 PM
अररिया के एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है.
#WATCH | Bihar: A scuffle broke out between Congress and BJP supporters at a polling booth in Araria today, during voting for the second and final phase of #BiharElection2025. Visuals from the spot.
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Congress supporters alleged that BJP supporters called for beating up Congress… pic.twitter.com/kn2zAUT93n
01:21:27 PM
माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने अत्री विधानसभा क्षेत्र के नीमा गांव के मतदान केंद्र पर वोट डाला. उन्होंने कहा, "अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर दोपहर 12 बजे तक ही रुकते हैं और फिर अपने क्वार्टर में चले जाते हैं. ऐसे में अगर कोई मरीज रात में आए तो वे कहाँ जाएंगे?"
12:51:15 PM
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कुटुंबा में वोट डालने के बाद दावा किया कि महागठबंधन जीत रहा है. मतदाताओं की बॉडी लैंग्वेज भी बदल गई है. यह दर्शाता है कि 20 साल से राज कर रही सरकार को अलविदा कहने का समय आ गया है.
12:27:42 PM
दिल्ली में बम धमाके की घटना के बाद बिहार पुलिस अलर्ट पर है. राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राज्यों से लगी सीमा चुनाव के मद्देनजर सील हैं.
12:18:08 PM
बिहार चुनाव के दूसरे फेज में सुबह 11 बजे तक 31.38 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.
12:11:21 PM
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने मतदान करने के बाद कहा-
#WATCH | #BiharElection2025 | औरंगाबाद: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने मतदान करने के बाद कहा, "...महागठबंधन का हाव-भाव बदल गया है और मतदाताओं के भी हाव-भाव बदले हैं, जो यह दर्शाता है कि पिछले 20 सालों की जो सरकार है उसको अलविदा कहने… pic.twitter.com/hW0JWEMULG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
12:10:26 PM
बिहार डीजीपी विनय कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "जो तैयारी थी वो हमारी तैयारी ग्राउंड पर दिख रही है."
#WATCH पटना (बिहार): बिहार डीजीपी विनय कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "जो तैयारी थी वो हमारी तैयारी ग्राउंड पर दिख रही है। सभी जगह पुलिस की निगरानी है। जंगल क्षेत्र में CRPF और STF लगातार जांच कर रहे हैं...अपेक्षा है कि शांतिपूर्ण मतदान होगा और मतदाता भय मुक्त होकर… pic.twitter.com/pGVYlQspDA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
10:53:45 AM
LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ दुर्गा चरण हाई स्कूल मतदान केंद्र पर वोट किया
#WATCH भागलपुर, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ दुर्गा चरण हाई स्कूल मतदान केंद्र पर वोट किया। pic.twitter.com/WnqkMf4Urg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
10:52:19 AM
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है.
#WATCH किशनगंज: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास की बयार में मतदाता मतदान कर रहे हैं। फिर से एक बार NDA की सरकार बनाने के लिए यहां के मतदाता ने ठान लिया है। पूरे बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही… pic.twitter.com/aqBqR93Yj8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
10:51:30 AM
JDU सांसद संजय झा ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा- आज अंतिम चरण का चुनाव है। लोग देख रहे हैं कि मतदाताओं में कितना उत्साह है वोट डालने के लिए , जो सबसे अच्छी बात है.
#WATCH | #BiharElection2025 | पटना, बिहार: JDU सांसद संजय झा ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, "आज अंतिम चरण का चुनाव है। लोग देख रहे हैं कि मतदाताओं में कितना उत्साह है वोट डालने के लिए , जो सबसे अच्छी बात है। बिहार में सुशासन, शांति और विकास के लिए बड़ी संख्या में लोग निकल रहे… pic.twitter.com/GKQbg2cedJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
10:50:25 AM
आरजेडी उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने लोगों से अपील करते हुए कहा-
#WATCH | #BiharElection2025 | गयाजी, बिहार: बोधगया विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने कहा, "लोकतंत्र के इस महापर्व में मैं बिहार की उन तमाम जिलों की जनता, अपनी विधानसभा के नौजवान साथियों, माता-बहनों और सभी जाति-धर्मों से अपील करता हूं। इस देश में इससे बड़ा कोई… https://t.co/R9iwwgH2Kd pic.twitter.com/8lxVGhq1xB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
09:55:15 AM
#BiharElection2025 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक लगभग 14.55% मतदान दर्ज किया गया। pic.twitter.com/YwrwlTM0hY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
09:54:12 AM
#WATCH | गयाजी, बिहार: #BiharElection2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान जारी है। गयाजी के एक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता ने मतदान किया। pic.twitter.com/1fFqFub6V2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
08:55:52 AM
#WATCH | सुपौल, बिहार: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने #BiharElection2025 के दूसरे चरण के मतदान के तहत वोट डाला। pic.twitter.com/2t2ZhL6Ncq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
08:49:12 AM
#WATCH पूर्णिया, बिहार: बिहार विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपना मतदान किया। pic.twitter.com/HEYjD9AsJX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
08:48:39 AM
पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत मतदान किया.
07:57:49 AM
#WATCH पटना, बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार के लोगों से अपील करेंगे कि जो पिछले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है उसको आज ब्रेक करिए। बिहार में बदलाव के लिए वोट करिए। अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करिए। जैसे पहले चरण में लोगों ने वोट किया है उससे… pic.twitter.com/0hA84doPmt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
07:57:02 AM
#WATCH | #BiharElections | कटिहार, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "बिहार विधानसभा के इस दूसरे चरण के मतदान में हमारा कटिहार विधानसभा क्षेत्र शामिल है। 2005 से लेकर लगातार कटिहार के… pic.twitter.com/3ZJVTYAytg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
07:33:32 AM
#WATCH बेतिया, बिहार: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने बिहार के बेतिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। https://t.co/wy9JyNXf16 pic.twitter.com/dSNcsyWGL6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
07:18:23 AM
#WATCH पटना, बिहार | #BiharElection2025 | बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, "मैं मतदाताओं से अपील करता हूँ कि 2005 से पहले और बाद की स्थिति का मूल्यांकन करके वोट दें। अपने बच्चों का भविष्य के निर्माण के लिए NDA को जिताएं..." pic.twitter.com/EgIsNH5JWm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
07:17:53 AM
#WATCH पटना, बिहार | #BiharElection2025 | बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "मतदाता हमारे पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और बिहार के विकास को ताकत दें... पहले चरण के चुनाव में ही हमने INDI गठबंधन को बहुत पीछे छोड़ दिया है। दूसरे चरण में और अच्छी स्थिति होगी।" pic.twitter.com/6bdThFF7gL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
07:01:54 AM
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर मतदान शुरू हो गया है.
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर मतदान शुरू हो गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा और अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। pic.twitter.com/oiKNdmuZBL
07:00:23 AM
#WATCH | पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "SIR में 69 लाख वोट काटे गए, फिर मतदान कैसे बढ़ सकता है। मतदान कम हुआ है...एक बड़े बदलाव की तरफ बिहार है। बिहार की जनता बदलाव चाहती है। नई पीढ़ी नया सपना देख रही है।" pic.twitter.com/Wrp8FDOO0L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
06:59:11 AM
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज होगा. किशनगंज में मतदान केंद्रों पर तैयारियां जारी हैं.
#WATCH किशनगंज(बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज होगा। किशनगंज में मतदान केंद्रों पर तैयारियां जारी हैं। pic.twitter.com/bDsvx2naSb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
06:51:23 AM
#WATCH बिहार | सुपौल के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग चल रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज राज्य के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। pic.twitter.com/tZrd3rCdEl
06:49:36 AM
#WATCH पूर्वी चंपारण, बिहार | मोतिहारी के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग चल रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज राज्य के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। pic.twitter.com/QIwKSlIl53
06:48:14 AM
#WATCH सासाराम, बिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "आप मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देख सकते हैं... स्पष्ट है कि जनता बड़े उत्साह के साथ NDA के पक्ष में वोट कर रही है। NDA के लिए हर तरह से चकाचक है।" #BiharElection2025 pic.twitter.com/pI8bJeLzH9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
06:47:30 AM
#WATCH गया जी, बिहार | इमामगंज के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। pic.twitter.com/5WMTgbhx8l
06:42:28 AM
बिहार चुनाव 2025 दूसरे चरण की वोटिंग लाइव: बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और आखिरी चरण के लिए पोलिंग स्टेशनों पर तैयारियां चल रही हैं. आज राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी.
#WATCH | Bhagalpur, Bihar | Preparations underway at the polling stations for the second and final phase of #BiharElections2025
— ANI (@ANI) November 11, 2025
Voting will be held in 122 constituencies across 20 districts of the state today. pic.twitter.com/9F8gwc511K
06:41:59 AM
आज दूसरे चरण की वोटिंग में एक दर्जन मौजूदा मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. 6 नवंबर को हुए पहले चरण में रिकॉर्ड 65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.