GT vs RCB, IPL 2026 Final Live: 31 मई यानी रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का खिताबी मुकाबला खेला जाना है. जिसके लिए दोनों टीमों ने पहले से ही कमर कस ली है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 07:30 बजे से खेला जाना है. दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब के लिए मैदान पर उतरेंगी. इससे पहले दोनों टीमों के नाम एक-एक आईपीएल ट्रॉफी है. क्वालीफायर 1 में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने जीटी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी हालांकि उसके बाद जीटी ने क्वालीफायर 2 में आरआर को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था.
बता दें इस सीजन दोनों टीमें 3 मैच में भिड़ी हैं जिनमें आरसीबी ने 2 मैच में शुभमन गिल की सेना को हराया है जबकि जीटी ने एक मैच में सफलता प्राप्त की है. हालांकि बता दें जीटी को वो सफलता नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही मिली थी. तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल हो पाती है.
02:23:44 PM
IPL इतिहास में RCB और GT अब तक कुल 9 बार भिड़ चुकी हैं. जिसमें RCB ने 9 में से 5 मैच में बाजी मारी है तो वहीं GT ने 4 मैच अपने नाम किए हैं.
02:08:36 PM
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/उपकप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल
GT: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान (उपकप्तान), मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ईशांत शर्मा, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, अनुज रावत, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, अशोक शर्मा, गुरनूर बरार