India vs Afghanistan 3rd ODI Live: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. भारत ने लखनऊ में पिछला मैच जीतकर सीरीज पहले ही 2-0 से अपने नाम कर ली है. इसलिए यह मैच डेड रबर कहलाएगा, यानी इस मैच का सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लेकिन यह मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
चेन्नई की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है, इसलिए स्पिनर्स का रोल अहम रहने वाला है. मैच में भारतीय टीम अपनी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ दिखाना चाहेगी, जबकि अफगानिस्तान सम्मानजनक हार से बचने की कोशिश करेगा.
09:29:21 AM
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नंगेलिया खरोती, राशिद खान, एएम गजानफर, मोहम्मद सलीम साफी, बिलाल सामी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी
09:29:09 AM
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे
09:29:00 AM
यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी.
09:28:50 AM
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे (IST) शुरू होगा और टॉस दोपहर 1 बजे (IST) होगा.
09:28:40 AM
भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे शनिवार (20 जून) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.