IND vs AFG LIVE Score, 2nd T20I 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा रोमांचक मुकाबला मंगलवार को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित हो रहा है. भारतीय टीम इस मैच में 1-0 की बढ़त के साथ उतरी है, उसने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी. उस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने मात्र 32 गेंदों पर धुआंधार 82 रनों की पारी खेली थी. वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटककर मैच पर भारत का दबदबा कायम किया था.
दूसरी ओर, सीरीज में बने रहने और वापसी करने के लिए अफगानिस्तान की टीम पर जीत का भारी दबाव है, जिसके लिए उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अपने खेल को काफी बेहतर करना होगा. वरुण चक्रवर्ती के चोट के कारण सीरीज से बाहर होने के बाद भारतीय टीम संयोजन पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें रवि बिश्नोई की प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना है. हालांकि, युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर अंतिम एकादश में मौका नहीं मिल पाया है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है. वहीं अफगान टीम मुकाबला जीतकर सीरीज को अंतिम मैच तक ले जाने की उम्मीद कर रही है.
08:12:20 PM
पावरप्ले के बाद अफगानिस्तान के लिए कुछ ओवर धीमे रह. अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने अपने दूसरे ओवर में बेहतर गेंदबाजी की और दबाव बनाए रखा. ज़दरान अर्धशतक के करीब पहुँच रहे हैं लेकिन वह अपना स्ट्राइक-रेट बेहतर करना चाहेंगे.
08:00:39 PM
आउट! अर्शदीप ने गुरबाज़ को आउट किया. भारत की शानदार शुरुआत जारी है. बुमराह के मेडन ओवर के बाद, अर्शदीप ने अपनी तीसरी गेंद पर गुरबाज का विकेट लिया. शॉर्ट-ऑफ-लेंथ गेंद पर गुरबाज ने ज़ोरदार स्विंग करने की कोशिश की लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही. मिड-ऑन पर खड़े बिश्नोई ने आसानी से कैच पकड़ लिया.
07:59:37 PM
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी
07:59:03 PM
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह