कोलंबो: India vs Pakistan Live Score, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड 2026 के ग्रुप स्टेज के अहम मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ी और नतीजा एक बार फिर भारत के पक्ष में रहा. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है और इस जीत के साथ ही भारत की सुपर-8 में एंट्री भी सुनिश्चित हो गई है.
भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 175 रन बनाए. भारत की तरफ से ईशान किशन ने 40 गेदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली.अभिषेक शर्मा ने फिर निराश किया और अपने दूसरे टी20 मैच में भी शून्य रन पर आउट हुए. पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट सईम अयूब ने लिए.
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का आमत्रंण दिया. दोनों कप्तानों ने टॉस के वक्त हाथ नहीं मिलाया. भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं. संजू सैमसन की अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है. वो पेट में इंफेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. वहीं स्पिनर कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह खिलाया गया है. भारत-पाकिस्तान दोनों ने अब तक अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है.
मैच की पल-पल की अपडेट के लिए इंडिया डेली के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
10:19:31 PM
पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर जीत दर्ज कर ली है भारत ने, सुपर-8 के लिए भी किया क्वालीफाई
10:07:39 PM
अबरार हुए एलबीडबल्यू, चक्रवर्ती की फिरकी में फंसे
10:05:30 PM
पाकिस्तान ने खोया 8वां विकेट, रिंकू के हाथों हुए कैच
09:52:28 PM
शिवम दुबे ने लपका शादाब का कैच, शादाब ने बनाए 14 रन
09:47:55 PM
लो फुल टॉस गेंद को नवाज ने खेला लेकिन रेंज नहीं मिली और कैच लपक लिया शिवम दुबे ने
09:44:05 PM
किशन ने गेंद कलेक्ट करते ही स्टंप्स को हिट कर दिया और भारत को मिली 5वीं सफलता
09:21:52 PM
अक्षर की गेंद को पढ़ नहीं पाए बाबर और हुए बोल्ड, पाकिस्तान की हालत खस्ताहाल
09:05:40 PM
बुमराह ने कप्तान को किया चलता, पहले ही ओवर में झटके 2 विकेट
09:02:17 PM
जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में भारत को दिलाई सफलता
08:55:24 PM
साहिबजादा फरहान शून्य पर आउट हो गए हैं. हार्दिक पांड्या ने शून्य पर आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया है.
08:53:03 PM
पाकिस्तान की बैटिंग शुरू हो गई है. उनकी तरफ से ओपनिंग करने फरहान और अयूब आए हैं.
08:34:08 PM
पाकिस्तान ने भारत का पांचवां विकेट गिरा दिया है. सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए.
08:27:51 PM
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/4 है. सूर्यकुमार यादव से भारत को बड़ी पारी की जरूरत है.
08:14:26 PM
एक ओवर में तिलक और पांड्या को आउट कर पाकिस्तान ने वापसी कर ली है. अयूब ने दोनों को एक ओवर में निपटा दिया है. पांड्या खाता भी नहीं खोल सके.
08:12:56 PM
पाकिस्तान को तीसरी सफलता मिल गई है. तिलक वर्मा अयूब ने 25 रन पर आउट किया, वो काफी धीमे खेल रहे थे.
07:54:34 PM
टीम इंडिया का स्कोर 100 रन पार हो गए हैं. 11.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर टीम ने 104 रन बना लिए हैं. तिलक के बल्ले से पहला सिक्स निकला है.
07:42:39 PM
ईशान किशन 40 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट सईम अयूब ने लिया.
07:40:08 PM
8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 82/1 है. ईशान किशन 73 और तिलक वर्मा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.
07:28:38 PM
ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी फिफ्टी जड़ दी है. उन्होंने 27 गेंदों में ये रन बनाए हैं.
07:24:57 PM
पहले पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 52/1 है. ईशान किशन 42 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
07:19:23 PM
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पहला विकेट जरूर ले लिया है लेकिन ईशान किशन की तूफानी पारी जारी है. उन्होंने 20 गेंदों में 35 रन बना लिए हैं.
07:03:47 PM
अभिषेक शर्मा फिर फ्लॉप हो गए हैं. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने शून्य पर आउट किया.
07:02:29 PM
भारत की बैटिंग शुरू हो गई है. पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में ओपनिंग करने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आए हैं.
06:47:06 PM
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.
06:46:19 PM
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
Here's how #TeamIndia lineup for our 3️⃣rd match of #T20WorldCup 2026! 🙌
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#MenInBlue pic.twitter.com/0VHSdlSYxl
06:38:16 PM
भारत ने अपने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं. अर्शदीप की जगह कुलदीप यादव और संजू सैमसन की अभिषेक शर्मा आए हैं.
06:34:34 PM
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है.
06:18:34 PM
जम्मू में CRPF जवानों ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का हौसला बढ़ाया.
#WATCH | Jammu, J&K | CRPF jawans cheer up Indian Cricket team ahead of the India-Pakistan match in the ICC T20 World Cup 2026 today pic.twitter.com/JNxtVcAb1G
— ANI (@ANI) February 15, 2026
05:59:44 PM
भारत और पाकिस्तान की टीमें T20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाएंगी. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ये खबर दी है.
05:22:45 PM
भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पहुंची.
#WATCH | Colombo, Sri Lanka: Indian Cricket Team arrive at the R. Premadasa Stadium in Colombo for their match against Pakistan
— ANI (@ANI) February 15, 2026
#INDvPAK #ICCMensT20WorldCup pic.twitter.com/V77MUKAG1M
04:42:50 PM
पाकिस्तान के साथ मुकाबले से बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया है. इसमें कोलंबों मैच के लिए भारतीय टीम की तैयारियों को दिखाया गया है.
04:07:17 PM
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ है.भारत पाक मुकाबले को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह हैं.
#WATCH | Sri Lanka: Visuals from outside R Premadasa Stadium in Colombo, where India will face Pakistan in the ICC T20 World Cup, later today pic.twitter.com/uUy5TWtJei
— ANI (@ANI) February 15, 2026
03:24:18 PM
टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव कर सकते हैं, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन की जगह आ सकते हैं और कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह की जगह ले सकते हैं.
02:59:48 PM
रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने उम्मीद जताई कि भाई (रिंकू सिंह) रन बनाएंगे और भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में मदद करेंगे.
VIDEO | Aligarh, Uttar Pradesh: Neha Singh expressed hope that Rinku Singh will score runs and help India secure a win against Pakistan.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Vv3uFE5EPj
02:25:33 PM
IND vs PAK: नोएडा में क्रिकेट फैंस मेन इन ब्लू की जीत के लिए प्रार्थना करने के लिए खास धार्मिक रस्में कर रहे हैं.
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Ahead of the India vs Pakistan match in the ICC Men’s T20 World Cup 2026 scheduled for today, cricket fans in Noida been performing special religious rituals to pray for the Men in Blue's victory. pic.twitter.com/Qgc089oRM3
— ANI (@ANI) February 15, 2026
02:05:41 PM
भारत बनाम पाकिस्तान ICC T-20 मैच पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "हम ऐसे देश के साथ कैसे खेल सकते हैं जो आतंकवाद फैलाता है, और जिसने हमारे देश में इतने सारे आतंकी हमले किए हैं? खेल दोस्तों के साथ खेले जाते हैं, दुश्मनों के साथ नहीं... जब आपको उनके साथ क्रिकेट मैच खेलना ही था तो ऑपरेशन सिंदूर की क्या ज़रूरत थी?
01:31:47 PM
भारत के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर कहा कि T20 फॉर्मेट ऐसा है कि एक ही बॉल में मैच बदल सकता है, इसलिए हमें सावधान रहना होगा.
VIDEO | Former India cricketer Nayan Mongia ahead of the India-Pakistan clash in T20 World Cup says, "The T20 format is such that the match can change in one single ball, so we have to be vigilant. But the way the Indian team is playing in terms of both batting and bowling, and… pic.twitter.com/QEHXYIz4XD
— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
12:58:16 PM
भारत पाकिस्तान मैच के लिए क्रिकेट फैंस R. Premadasa Stadium में जुटने लगे हैं, जहां आज शाम 7 बजे भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा.
📍 Colombo, Sri Lanka | #T20WorldCup
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) February 15, 2026
क्रिकेट प्रशंसक R. Premadasa Stadium में जुटने लगे हैं, जहां आज शाम 7 बजे भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। 🏏@PBSC_Colombo #T20WorldCup #INDvPAK #T20WorldCup2026 #PAKvIND pic.twitter.com/7mvmq6f5V0
12:24:47 PM
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026: पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे ने कहा, "आज एक बड़ा मैच है और मैं 100 परसेंट कॉन्फिडेंस के साथ कहता हूं, इंडिया आज जीतेगा. उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या एक बड़ा प्लेयर है, और बड़े मौकों पर, वह पूरी तरह से हावी हो जाता है..आप आज यह देखेंगे."
10:09:45 AM
खबरों की मानें तो आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन कल रात से बारिश नहीं हुई है. आज मौसम पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी क्योंकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है.
11:54:21 AM
सूर्यकुमार यादव रविवार को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उस्मान तारिक को पाठ्यक्रम से बाहर की एक बड़ी समस्या की तरह मान रहे हैं. शनिवार के प्रशिक्षण सत्र में, कप्तान ने विशेष अभ्यास कराए और यहां तक कि तारिक की विचित्र, विराम-प्रधान एक्शन को स्वयं करके दिखाया, जिससे भारत के बल्लेबाजों को उस अराजकता का प्रत्यक्ष पूर्वावलोकन मिला. जियोहॉटस्टार के फुटेज में अभिषेक शर्मा को सूर्या की नकल करते हुए दिखाया गया, जिससे एक रोमांचक मुकाबले का संकेत मिलता है. तारिक के बारे में सूर्या का क्या कहना है? “परीक्षा में अगर पाठ्यक्रम से बाहर का कोई प्रश्न आता है, तो उसे छोड़ो मत. उसका उत्तर देने की कोशिश करो.” भारत में पाठ्यक्रम संशोधन का काम जोंरों से चल रहा है.
07:48:36 AM
भारत के लिए अच्छी खबर, और पाकिस्तान के लिए एक कड़ी चेतावनी. शनिवार को अभिषेक शर्मा ने प्रेमदासा स्टेडियम में पेट की खराबी से उबरते हुए शानदार बल्लेबाजी की. इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती हुए इस बल्लेबाज ने 30 मिनट तक बल्लेबाजी की और कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की गेंदों को चारों ओर चौकों पर पहुंचाया.
सूर्यकुमार यादव ने चुटकी लेने से खुद को नहीं रोका और कहा , 'अगर आप चाहते हैं कि वह खेले, तो हम उसे कल खिला देंगे!' ऐसा लग रहा है कि संजू सैमसन को ही बाहर का रास्ता दिखाना पड़ सकता है.