menu-icon
India Daily

LIVE ZIM vs IND, 1st T20I: Zimbabwe vs India: 7 विकेट से जीता भारत, 14वें ओवर में जिम्बावे को दी मात

आयरलैंड और इंग्लैंड से क्लीन स्वीप होने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर  होने वाला है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
ZIM vs IND, 1st T20I: Zimbabwe vs India: 7 विकेट से जीता भारत, 14वें ओवर में जिम्बावे को दी मात
Courtesy: X (@BCCI)

ZIM vs IND, 1st T20I: आयरलैंड और इंग्लैंड से क्लीन स्वीप होने के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. तीन मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर होने वाला है. मैच की पहली गेंद 04:30 बजे डाली जाएगी. ये सीरीज भारत के लिए कई मायने में काफी अहम रहने वाला है.

लगातार 2 सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम पर इस मैच और सीरीज को जीतने की चुनौती रहेगी. इस पूरी सीरीज में सबकी निगाहें टीम के नवनिर्मित कप्तान श्रेयस अय्यर पर रहेगी, जिन्हें कप्तान बनने के बाद अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है. आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि अय्यर के कप्तान बनने के बाद से भारत ने कुल 6 मैच खेले हैं और सभी मैच में टीम को हार का ही सामना करना पड़ा है. तो ऐसे में  अब सबकी निगाहें भारतीय टीम पर रहेंगी. 

07:45:46 PM

7 विकेट से जीता भारत, 14वें ओवर में जिम्बावे को दी मात

7 विकेट से जीता भारत, 14वें ओवर में जिम्बावे को दी मात

07:37:17 PM

37 रन बनाकर ईशान किशन आउट, भारत को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत

37 रन बनाकर ईशान किशन आउट, भारत को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत

07:30:54 PM

श्रेयस अय्यर के चौके के साथ भारत ने 100 रन किए पूरे

श्रेयस अय्यर के चौके के साथ भारत ने 100 रन किए पूरे

07:11:15 PM

वैभव सूर्यवंशी आउट, भारत ने गंवाया दूसरा विकेट

वैभव सूर्यवंशी आउट, भारत ने गंवाया दूसरा विकेट

07:02:50 PM

वैभव सूर्यवंशी के 48 रनों के साथ भारत ने 50 रन किए पूरे

वैभव सूर्यवंशी के 48 रनों के साथ भारत ने 50 रन किए पूरे

06:53:33 PM

भारत को लगा पहला झटका, अभिषेक शर्मा आउट

भारत को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा. शानदार शुरुआत के बाद वह आउट हो गए, जिससे टीम इंडिया को शुरुआती ओवरों में पहला बड़ा नुकसान झेलना पड़ा.

06:44:40 PM

वैभव सूर्यवंशी ने लगातार लगाई तीन बाउंड्री, दो सिक्स और एक चौका

वैभव सूर्यवंशी ने लगातार लगाई तीन बाउंड्री, दो सिक्स और एक चौका

06:41:25 PM

भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मैदान में उतरे

भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मैदान में उतरे

06:19:44 PM

जिम्बावे ने भारत के लिए रखा 126 रनों का टारगेट

05:45:12 PM

जिम्बाब्वे को लगा पांचवा झटका, 35 रन बनाकर आउट हुए रयान बर्ल

जिम्बाब्वे को पांचवां बड़ा झटका रयान बर्ल के रूप में लगा. बर्ल 35 रन बनाकर आउट हुए और टीम की पारी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है.

05:16:06 PM

जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका, 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे सिकंदर रजा

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टीम को संभालने में नाकाम रहे और महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके आउट होते ही जिम्बाब्वे की पारी दबाव में आ गई और टीम ने चौथा अहम विकेट गंवा दिया.

05:02:40 PM

जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका

मात्र 21 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है.

04:45:54 PM

जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका, बेनेट गोल्डन डक पर आउट

जिम्बाब्वे की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर की पहली गेंद पर तेज गेंदबाज मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. बेनेट ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर ईशान किशन ने शानदार कैच लपकते हुए उनका खेल खत्म कर दिया. इस तरह जिम्बाब्वे ने महज 1 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया.

04:18:21 PM

भारत की प्लेइंग इलेवन की आई लिस्ट, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे ये खिलाड़ी

भारत की प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव शामिल हैं.

04:14:22 PM

Zimbabwe vs India: भारत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है.