IND W vs PAK W LIVE, Women's T20 World Cup 2026: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरू हो गया है. ऐतिहासिक रूप से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 मुकाबलों में भारत ने 13 बार शानदार जीत दर्ज की है. वहीं पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है. यह मैच शाम 7:00 बजे से शुरू हो गया है. हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है.
भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी की गहराई है. स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की विस्फोटक सलामी जोड़ी के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर खुद मौजूद हैं. दूसरी तरफ, पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से अपनी स्पिन गेंदबाजी यूनिट, विशेषकर अनुभवी निदा डार और सादिया इकबाल पर निर्भर करेगी. पिच संतुलित रहने की उम्मीद है जहां शुरुआती ओवरों में बादलों की मौजूदगी के कारण तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.
07:29:44 PM
रमीन की खराब गेंदों का फायदा उठाते हुए मंधाना ने पहले स्क्वायर लेग के पीछे बेहतरीन स्वीप शॉट लगाया. फिर अगली ही गेंद पर शानदार पुल मारकर लगातार दो चौके बटोरे.
07:20:02 PM
भारतीय टीम को कुछ ही ओवरों के खेल में दूसरा झटका लग गया. जेमिमा रोड्रिग्स 7 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गई. तस्मिया रुबाब ने यह विकेट लिया. वहीं अब पाकिस्तान ने मैच को अपनी मुठ्ठी में कर लिया है.
07:07:19 PM
पहले ही ओवर में शेफाली वर्मा 5 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गई. पहली गेंद पर छक्का जड़ने के बाद उन्होंने फिर एक रिस्की शॉट खेला और पीछे विकेटकीपर को गेंद थमा बैठी. सादिका इकबाल ने पहला विकेट झटका.
07:03:15 PM
भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना मैदान पर उतर गई हैं. बल्लेबाजती करते हुए शेफाली ने पहली ही गेंद पर 6 जड़ दिया.
06:59:10 PM
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर उतर गए हैं. दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों का राष्ट्रगान गाया.
06:59:56 PM
IND XI: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, चरणी, क्रांति गौड़
PAK XI: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल
Presenting #TeamIndia's Playing XI for our #T20WorldCup 2026 opener 📝
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 14, 2026
Updates ▶️ https://t.co/1tfRc3jcrX#WomenInBlue pic.twitter.com/zKEhG5HUvN
06:36:44 PM
हरमनप्रीत ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.