menu-icon
India Daily

LIVE IND vs AFG Live Updates, 2nd ODI: मिशन सीरीज फतह... लखनऊ में होगी कांटे की टक्कर, 2-0 से सीरीज पर कब्जे का इरादा

धर्मशाला में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान टीम की मेहमान नवाजी करते हुए उन्हें 7 विकेट से मात दी थी. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 01:30 बजे खेला जाना है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs AFG  Live Updates, 2nd ODI: मिशन सीरीज फतह... लखनऊ में होगी कांटे की टक्कर, 2-0 से सीरीज पर कब्जे का इरादा
Courtesy: ANI

लखनऊ: धर्मशाला में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान टीम की मेहमान नवाजी करते हुए उन्हें 7 विकेट से मात दी थी. अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 01:30 बजे खेला जाना है, जिसके लिए दोनों ही टीमें बेहद उत्साहित हैं. एक ओर जहां मेजबान टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर मेहमान टीम दूसरा मुकाबला जीत हांसिल कर सीरीज में खुद को जिंदा रखने की कोशिश करेगी. 

पहले मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 84 रनों की कप्तानी पारी खेली थी तो वहीं अफगान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय पारी खेली थी. हालांकि फैंस की निगाहें अपने चहेते खिलाड़ी रोहित शर्मा पर टिकी होंगी जोकि पिछले मैच में कप्तान की गलती के कारण महज 16 रनों पर आउट हो गए थे. तो रोहित इस मैच में अपने बल्ले का जादू दिखाने की कोशिश करेंगे.  

09:40:52 AM

IND vs AFG Live Updates, 2nd ODI: यहां देख पाएंगे फ्री मुकाबला

पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...
 

09:41:00 AM

IND vs AFG Live Updates, 2nd ODI: मैच से पहले जानें कैसी होगी लखनऊ की पिच

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर के 01:30 बजे से खेला जाना है. मैच से पहले आपको बताते हैं कि कैसी रहेगी लखनऊ की पिच और कैसा रहेगा वहां का मौसम...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...

09:22:03 AM

टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह , गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव

09:21:16 AM

अफगानिस्तान टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान , दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी