FIFA World Cup 2026 में आज फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं. ग्रुप K के इस मैच में पुर्तगाल जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत करना चाहेगा, जबकि डीआर कांगो बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगा. सभी की नजरें पुर्तगाल के दिग्गज कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहेंगी, जो अपने करियर के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप अभियान में एक और यादगार प्रदर्शन करना चाहेंगे. इस LIVE BLOG में आपको मैच से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, गोल, प्रमुख मौके, टीम न्यूज, प्लेइंग इलेवन, आंकड़े और मैच का रियल-टाइम स्कोर मिलेगा. क्या पुर्तगाल अपने स्टार खिलाड़ियों के दम पर जीत दर्ज करेगा या डीआर कांगो इतिहास रचेगा? मैच की हर पल-पल की जानकारी के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.