ENG vs IND, 3rd ODI Live: रविवार यानि 19 जुलाई को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला साबित होने वाला है क्योंकि दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर है. जो भी टीम इस निर्णायक मैच में बाजी मारेगी सीरीज उसके नाम होगी. भारत किसी भी कीमत पर इस मैच में जीत दर्ज सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश करेगा. साथ ही बता दें भारत की ये जीत केवल इस सीरीज तक ही सीमीत नहीं बल्कि इस मैच को जीतते ही भारत 22 सालों के सूखे को भी खत्म कर देगा.
दरअसल क्रिकेट के इस मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को वनडे में आज से 22 साल पहले यानी कि 2004 में हराया था. तो अगर भारत ये मैच जीत जाता है तो यह गिल सेना के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा. लेकिन इस मैच में सबकी निगाहें रोहित शर्मा पर रहेगी, जिनके लिए पिछले दिनों रिपोर्ट्स आ रही थी कि वह लॉर्ड्स के मैदान पर अपना आखिरी इंटरनेशनल वनडे मैच खेलेंगे. हालांकि BCCI ने इस बात पूरी तरह से खारीज कर दिया है.
11:50:54 PM
भारत को 27 रनों से हारकर इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज
11:36:24 PM
राहुल बोल्ड. आर्चर ने केएल राहुल की 12 रन की पारी का अंत किया. भारत को एक और बड़ा झटका.
11:35:16 PM
कोहली आउट. सैम करन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कोहली एक्स्ट्रा कवर पर आसान कैच दे बैठे. मैच अब इंग्लैंड की ओर झुकता दिख रहा है.
11:21:35 PM
श्रेयस भी आउट. सैम करन ने खाता खोले बिना अय्यर को चलता किया. भारत को लगातार दूसरा बड़ा झटका.
11:18:16 PM
किशन आउट. सैम करन की महज 80 किमी/घंटा की धीमी गेंद पर फंसे, आसान कैच थमाकर लौटे पवेलियन.
11:11:50 PM
विशाल रनचेज का पीछा करते हुए कोहली का शानदार अर्धशतक. धीमी गेंद पर सीधा लंबा छक्का जड़कर कोहली ने शानदार अंदाज में अपना पचासा पूरा किया.
11:03:07 PM
राहित 138 रन बनाकर आउट हो गए. अब ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं. भारत को अब T20 मोड में खेलना होगा. लक्ष्य तक पहुंचने का यही एकमात्र तरीका है. 39.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 264/2 है. उन्हें 64 गेंदों में 124 रनों की जरूरत है.
10:42:16 PM
कोहली को भी तेजी दिखानी होगी. अकेले रोहित यह नहीं कर सकते. जरूरी रन रेट लगातार बढ़ रहा है और 11 के करीब पहुंच गया है. कोहली कोशिश तो कर रहे हैं लेकिन गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं.
10:37:54 PM
रोहित शर्मा 117 रन बनाकर नाबाद हैं और विराट कोहली 26 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत को 84 गेंदों में 161 रनों की जरूरत है. सैम करन के ओवर में रोहित ने दो शानदार बाउंड्री लगाईं. आज उनका खेल वाकई बहुत बढ़िया रहा है. भारत उम्मीद करेगा कि वह इसी तरह खेलते रहें.
10:30:55 PM
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. इस मशहूर मैदान पर किसी भारतीय का पिछला सबसे बड़ा स्कोर सौरव गांगुली का था, जिन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन बनाए थे. 39 साल और 80 दिन की उम्र में रोहित अब लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं, साथ ही सभी फॉर्मेट में इंटरनेशनल शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए हैं.
10:22:33 PM
रोहित शर्मा ने आदिल रशीद की गेंद पर चौका लगाकर शतक जड़ दिया. उन्होंने सिर्फ 84 गेंदों में शतक पूरा किया. अब यह कहा जा सकता है कि उन्होंने संन्यास की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है लेकिन उन्हें अभी और भी बहुत कुछ करना है. सीरीज जीतने के लिए भारत को यह मैच जीतना होगा.
10:11:51 PM
गिल के खिलाफ LBW की अपील. उन्होंने रिव्यू लिया लेकिन रिव्यू बेकार गया. आदिल रशीद की गेंद स्टंप्स पर लग रही थी. भारत का स्कोर 24.2 ओवर में 147/1। विराट कोहली क्रीज़ पर आए. गिल ने स्लॉग-स्वीप खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद चूक गए. उन्हें थोड़ी देर पहले क्रैम्प की समस्या हुई थी और शायद इसी वजह से वह आउट हो गए.
09:36:38 PM
रोहित ने अपनी फिफ्टी पूरी की. स्टार बल्लेबाज रोहित ने एटकिंसन की गेंदों पर लगातार दो बाउंड्री लगाकर हर गेंद पर एक रन के औसत से 50 रन बनाए. उनकी पत्नी रितिका और बेटी समायरा स्टेडियम में मौजूद हैं और उनका हौसला बढ़ा रही हैं.
08:55:18 PM
हैरी ब्रूक ने रणनीति बदली और सैम करन को गेंदबाजी के लिए बुलाया और ये क्या यह दांव उल्टा पड़ गया. रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपना पुराना अंदाज दिखाया और एक चौका और एक छक्का जड़ा. उनके पुल-शॉट ने दर्शकों को हैरान कर दिया.
08:49:03 PM
भारत की पारी के शुरुआती 10 ओवर पूरे हो चुके हैं और ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल जबरदस्त खेल रहे हैं. वे अच्छी साझेदारी बना रहे हैं और आसानी से बाउंड्री लगा रहे हैं. भारत ने 10 ओवर में 47 रन पूरे किए हैं.
08:23:28 PM
भारत शुरुआत में संभलकर खेल रहा है और आक्रामक होने से पहले एक अच्छा आधार तैयार करें. यह एक बेहतरीन योजना है, बशर्ते यह काम करें. 5 ओवर में 17 रन बनाए गए हैं.
08:02:31 PM
लंदन के लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे और आखिरी वनडे मैच की दूसरी पारी में आपका स्वागत है. 388 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने भारत की पारी की शुरुआत की है. सबकी नजरें रोहित पर होंगी. कुछ लोगों का कहना है कि वह भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
07:35:33 PM
तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए. आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने 16 रन दिए. बेन डकेट 141 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे, जैकब बेथेल ने 91 रन बनाए. वहीं जो रूट ने नाबाद 74 रन बनाए और जोस बटलर भी सिर्फ 13 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके साथ ही इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया, लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी टीम का यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. अब भारत को यह मैच जीतने के लिए 388 रनों की जरूरत है.
07:15:47 PM
प्रसिद्ध कृष्णा ने एक और विकेट लिया और हैरी ब्रूक को 14 रन पर आउट किया. ब्रूक ने थोड़ा स्पेस बनाया और सीधे शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि, वह गेंद के नीचे ठीक से नहीं आ पाए और सही टाइमिंग नहीं कर सके, जिससे गेंद लॉन्ग-ऑन की तरफ हवा में चली गई. विराट कोहली तेजी से अपनी बाईं ओर बढ़े और एक शानदार कैच लपका. इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा.
06:55:04 PM
प्रिंस यादव ने आखिरकार इंग्लैंड का दूसरा विकेट चटक दिया है. बेन डकेट 141 रन बनाकर वापिस पवेलियन लौट गए. क्या शानादार पारी खेली उन्होंने...
06:17:46 PM
गुरनूर बरार 36वां ओवर फेंकेंगे. डकेट को शतक तक पहुंचने के लिए तीन और रनों की जरूरत है.
06:10:02 PM
प्रसिद्ध कृष्णा WOW!!! रोहित शर्मा ने मिडविकेट पर आसान कैच पकड़ा. बेथेल 93 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए. जोस बटलर क्रीज पर बेन डकेट के साथ आ गए हैं.
05:19:07 PM
23वें ओवर में जैकब बेथेल क्रीज से बाहर निकले और अक्षर पटेल की गेंद पर सीधा छक्का जड़ दिया. पता नहीं रोहित शर्मा इस समय क्या सोच रहे हैं. उन पर पहले से ही बड़ा स्कोर बनाने का दबाव है और अब यह तय है कि आज भारत को 300 से ज्यादा रनों का पीछा करना होगा. पिछला रिकॉर्ड 125 रन का था.
03:41:02 PM
प्रसिद्ध कृष्णा ने बेन डकेट को लेग स्टंप पर अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी, जिसे बाएं हाथ के बल्लेबाज ने स्क्वायर लेग की तरफ से बाउंड्री पार चार रनों के लिए पहुंचाया. यह इस पारी में इंग्लैंड का पहला चौका है.
03:35:00 PM
सलामी बल्लेबाजी बेन डकेट और जैकब बेथेल इंग्लैंड की पारी की शुरुआत के लिए मैदान पर आ चुके हैं.
03:13:57 PM
दिल्ली के दो बड़े दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और टीम के हेड कोच गौतम गंभीर लॉर्ड्स में बाउंड्री रोप के किनारे बातचीत करते नजर आए, जिससे उनके बीच अनबन की सभी अटकलों पर विराम लग गया है.
03:10:52 PM
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
03:20:45 PM
कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में फील्डिंग करते समय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में चोट लग गई थी. बाएं घुटने में सूजन के कारण वे तीसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं
03:04:01 PM
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया है और खुद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
02:28:15 PM
वॉशिंगटन सुंदर के टीम से बाहर होना कुलदीप यादव के फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि सुंदर के बाहर होने के बाद कुलदीप को प्लेइंग में मौका मिल सकता है.
02:26:14 PM
लॉर्ड्स में मैच से पहले वाशिंगटन सुंदर चोट के चलते बाहर हो गए हैं. उन्हें दूसरे मैच में दाहिनी हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई थी. जिस कारण BCCI ने उनकी जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया है.
02:18:51 PM
लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच चल रही सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मे 03:30 बजे खेला जाएगा. मैच से पहले आपको बताते हैं कि कैसी रहेगी लॉर्ड्स की पिच ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...
02:17:43 PM
रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी वनडे मुकाबला खेला जाना है. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला है. मैच से पहले आपको बताते हैं कि आप कहां पर फ्री में मैच देख सकते हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए...
02:10:12 PM
हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, जैकब बेथेल, सैम करन, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, जोश टंग, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर
02:08:16 PM
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव