menu-icon
India Daily

IND vs ENG 3rd ODI, Live Streaming: लॉर्ड्स में करो या मरो की जंग, जानें तीसरे वनडे की हर जरूरी जानकारी

रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला है. जो भी टीम इस मैच में बाजी मारेगी, सीरीज उसी के नाम होगी.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs ENG 3rd ODI, Live Streaming: लॉर्ड्स में करो या मरो की जंग, जानें तीसरे वनडे की हर जरूरी जानकारी
Courtesy: AI

रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला है. जो भी टीम इस मैच में बाजी मारेगी, सीरीज उसी के नाम होगी. इस मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर टिकी होंगी, क्योंकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं. BCCI ने भले ही उनके संन्यास की खबरों को खारिज कर दिया हो, लेकिन रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में 26 और 11 रनों की पारी खेली है. 

ऐसे में रोहित का इस मैच में रन बनाना जरूरी है. लेकिन उससे पहले आपको बता दें एक बार फिर से इस मैच के टाइम में बदलाव है. पिछले मैच की तरह ये 05:30 बजे नहीं बल्कि 03:30 बजे खेला जाएगा. 

IND vs ENG 3rd ODI मैच कब खेला जाएगा?

IND vs ENG 3rd ODI मैच 19 जुलाई, रविवार को खेला जाएगा.

IND vs ENG 3rd ODI मैच कहां खेला जाएगा?

IND vs ENG 3rd ODI मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

IND vs ENG 3rd ODI मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs ENG 3rd ODI मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 03:30 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले यानी कि 03:00 बजे होगा.

IND vs ENG 3rd ODI मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

IND vs ENG 3rd ODI मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

IND vs ENG 3rd ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

IND vs ENG 3rd ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.

IND vs ENG 3rd ODI स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव,  प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार.

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), लियाम डॉसन, जो रुट, आदिल रशीद, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन (विकेटकीपर), बेन डकेट, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, सैम करन, जोश टंग, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, रेहान अहमद.