menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel-Iran War Live Updates: डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट सीजफायर प्लान पर ईरान का बड़ा बयान, बातचीत करने से किया मना

US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल का युद्ध अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक 15 प्वाइंट का ट्रूस प्लान पेश किया है.

Shilpa Shrivastava
US-Israel-Iran War Live Updates: डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट सीजफायर प्लान पर ईरान का बड़ा बयान, बातचीत करने से किया मना
Courtesy: Grok AI

US-Israel-Iran War Live Updates: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल का युद्ध अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुका है और स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक 15 प्वाइंट का ट्रूस प्लान पेश किया है. वहीं, ट्रंप का कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत अभी चल रही है. साथ ही ईरान समझदारी की बात कर रहा है. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने बातचीत से साफ इनकार कर दिया है. इजराइल और ईरान ने हमले किए हैं.  तेल अवीव पर मिसाइलें गिरी हैं, जिससे नुकसान हुआ है और लोग हताहत हुए हैं. बहरीन, सऊदी अरब और कुवैत सहित खाड़ी देशों पर भी हमले हुए हैं. इसके अलावा ईरान की रेड क्रिसेंट संस्था का कहना है कि हजारों जगहों को नुकसान पहुंचा है, जबकि आपूर्ति में रुकावटों के बीच तेल की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं. 

10:30:56 AM

इजराइल ने लेबनान के टायर में किए हवाई हमले

इजराइल ने बुधवार को लेबनान के टायर शहर में हिज्बुल्लाह बलों को निशाना बनाते हुए नए हवाई हमले किए.

10:16:57 AM

ईरान की सेना ने ट्रंप की बातचीत की पेशकश को खारिज किया

ईरान के सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने ट्रंप की बातचीत की पेशकश को खारिज कर दिया है. यह कदम तब उठाया गया जब वॉशिंगटन ने तेहरान को 15-सूत्रीय संघर्ष-विराम योजना भेजी थी.

10:16:49 AM

इजरायल ने तेहरान को बनाया निशाना 

इजरायल ने बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान के कई हिस्सों को निशाना बनाकर नए हमले शुरू किए.

09:23:44 AM

सऊदी अरब ने 9 और मिसाइलें की नष्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने पिछले कुछ घंटों में नौ और मिसाइलें नष्ट कर दी हैं.

09:22:04 AM

ईरान ने अमेरिका और इजरायल को निशाना बनाते हुए किए हमले 

ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खाड़ी क्षेत्र में इजरायल और अमेरिका के सैन्य ठिकानों के खिलाफ अपना 88वां हमला किया.

09:19:54 AM

फिलीपींस ने एक साल के लिए राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने फ्यूल सप्लाई में कमी के चलते एक साल के लिए नेशनल इमरजेंसी की घोषणा की गई है.

09:18:30 AM

ईरान ने इजराइल पर कई हमलों का किया दावा 

ईरान ने बुधवार को दावा किया कि उसने मिसाइलों और ड्रोन के जरिए इजराइल को निशाना बनाते हुए कई हमले किए. इन हमलों से इजराइल को काफी नुकसान पहुंचा.

09:17:42 AM

बहरीन में सायरन की आवाज

बहरीन के कई हिस्सों में सायरन की आवाज सुनी गई, क्योंकि ईरान के हमलों के बाद गृह मंत्रालय ने अलार्म सक्रिय कर दिया था.

09:17:11 AM

इज़रायल ने बेरूत पर शुरू किए हमले 

एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली रक्षा बलों ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर नए हवाई हमले किए.

09:16:40 AM

दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट- कनाडाई मंत्री

कनाडाई मंत्री टिम हॉजसन ने कहा कि खाड़ी युद्ध शुरू होने के बाद से दुनिया सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है.

09:15:35 AM

कुवैत ने ईरान की कई मिसाइलों और ड्रोनों को रोका

Kuwait Army India Daily
Kuwait Army India Daily @kuwaitArmyGHQ X

09:13:19 AM

सऊदी अरब ने मार गिराए 11 ड्रोन

एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने बुधवार को 11 और ड्रोन मार गिराए.

09:13:07 AM

ट्रंप ने दिया 15 प्वाइंट का सीजफायर प्लान

अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्री शांति योजना भेजी है. इसमें हार्मुज जलडमरूमध्य खुला रखने, यूरेनियम संवर्धन बंद करने और सभी प्रतिबंध हटाने का प्रस्ताव है. पाकिस्तान के माध्यम से भेजी गई इस योजना पर एक महीने का युद्धविराम भी शामिल है.

09:08:00 AM

ईरान समर्थित शिया मिलिशिया का मुख्यालय बना निशाना

इराक में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया के एक प्रमुख समूह के क्षेत्रीय मुख्यालय और उसके नेता के आवास पर हवाई हमले किए गए. इन हमलों में कम से कम 15 लड़ाके मारे गए.

09:07:41 AM

ईरान की राजधानी तेहरान में रिहायशी इलाका प्रभावित

ईरान की राजधानी तेहरान में एक रिहायशी इलाका प्रभावित हुआ है. बचाव दल मलबे में तलाशी अभियान चला रहे हैं. 

09:07:32 AM

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को केवल 'गैर-दुश्मन' जहाज कर पाएंगे पार

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभावित होने से पूरी दुनिया पर असर पड़ना शुरू हो गया है. इसी बीच ईरान ने ऐलान किया है कि होर्मुज से केवल वही जहाज पास कर पाएंगे जो हमारे दुश्मन नहीं होंगे. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

09:07:13 AM

अमेरिका द्वारा मध्य पूर्व में हजारों और सैनिक भेजे जाने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के अनुसार पेंटागन से उम्मीद है कि वह अमेरिकी सेना की एलीट 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हज़ारों सैनिकों को मध्य पूर्व भेजेगा. यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को खत्म करने के लिए तेहरान के साथ संभावित समझौते की बात कर रहे हैं.

09:06:59 AM

कनाडा ने दक्षिणी लेबनान पर कब्जा करने की इजराइली योजना की निंदा की

09:06:29 AM

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

देश की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि बुधवार को कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन ने एक फ्यूल टैंक पर हमला किया, जिससे आग लग गई, लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.