menu-icon
India Daily

इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी का खतरा टला; जानें कितना हुआ नुकसान

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में सोमवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 2:41 बजे आया.

Shilpa Shrivastava
इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, सुनामी का खतरा टला; जानें कितना हुआ नुकसान
Courtesy: Pinterest

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में सोमवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 2:41 बजे आया. इसका केंद्र इंडोनेशिया के तुआल शहर से लगभग 150 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में बैंडा सागर में था.

भूकंप की खबर सामने आने के बाद आसपास के इलाकों में हलचल बढ़ गई. हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में बड़े जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

समुद्र में था भूकंप का केंद्र:

USGS के शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की गहराई 35 किलोमीटर बताई गई थी. बाद में इसे संशोधित कर करीब 68 किलोमीटर दर्ज किया गया. समुद्र में केंद्र होने और गहराई अधिक होने के कारण सतह पर इसका असर सीमित रहने की जानकारी सामने आई है. भूकंप के झटके आसपास के कुछ इलाकों में महसूस किए गए. USGS के शेकमैप के अनुसार, अधिकतम कंपन की तीव्रता मॉडरेट यानी स्तर-V रही.

सुनामी का खतरा नहीं:

USGS के PAGER सिस्टम ने इस भूकंप को ग्रीन अलर्ट दिया है. इसका मतलब है कि बड़े स्तर पर जान-माल के नुकसान की आशंका बहुत कम है. वहीं, इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी BMKG ने भी इस भूकंप को दर्ज किया है. एजेंसी ने सुनामी का खतरा नहीं बताया. फिलहाल बड़े नुकसान या लोगों के हताहत होने की कोई आधिकारिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

क्यों आता है इंडोनेशिया में बार-बार भूकंप?

इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है. यहां कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती और खिसकती रहती हैं. इसी वजह से इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते हैं. फिलहाल इस भूकंप से किसी बड़े खतरे की जानकारी नहीं है, लेकिन स्थानीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.