menu-icon
India Daily

LIVE US-Israel-Iran Ceasefire Live Updates: हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव, जर्मनी ने ईरान से नाकाबंदी खत्म करने को कहा

US-Israel-Iran Ceasefire Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के उस प्रस्ताव से खुश नहीं हैं, जो उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए रखा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रस्ताव में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का गकोई भी जिक्र नहीं है, जो ट्रंप के लिए चिंता की बात है.

KanhaiyaaZee
US-Israel-Iran Ceasefire Live Updates: हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव, जर्मनी ने ईरान से नाकाबंदी खत्म करने को कहा
Courtesy: Pinterest

US-Israel-Iran Ceasefire Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के उस प्रस्ताव से खुश नहीं हैं, जो उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए रखा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रस्ताव में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का गकोई भी जिक्र नहीं है, जो ट्रंप के लिए चिंता की बात है. दो क्षेत्रीय अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपनी नाकेबंदी खत्म करने का प्रस्ताव दिया है. इसके बदले में, वह चाहता है कि अमेरिका ईरान पर से अपनी पाबंदियां और नाकेबंदी हटा ले. ईरान ने कहा है कि उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम के बारे में बाद में भी बात की जा सकती है. 

मिडिल-ईस्ट में संघर्षविराम लागू है, लेकिन यह काफी कमजोर है. हालांकि, इजरायल के सेना प्रमुख ने चेतावनी दी है कि 2026 का साल ईरान और हिज्बुल्लाह के खिलाफ लड़ाई का एक और साल साबित हो सकता है. उन्होंने सेना के लिए और अधिक सैनिकों की भर्ती की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी देशों से मिलकर काम करने का आग्रह किया.

11:41:14 PM

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव, जर्मनी ने ईरान से नाकाबंदी खत्म करने को कहा

जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने तेल कीमतों में उछाल और वैश्विक आर्थिक चिंता के बीच ईरान से हॉर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी खत्म करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को जिम्मेदारी लेते हुए प्रस्ताव पारित करना चाहिए. इस संकट से हजारों जहाज और करीब 20,000 नाविक फंसे हैं. परिषद में 5 स्थायी और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं.

11:00:21 PM

ईरान प्रस्ताव पर ट्रंप सख्त, कहा- परमाणु मुद्दे पर कोई समझौता नहीं

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा टीम ने सोमवार को ईरानी प्रस्ताव पर चर्चा की, जिसमें युद्ध के अगले कदम, सीजफायर बढ़ाने या बमबारी फिर शुरू करने पर विचार हुआ. ट्रंप प्रशासन ब्लॉकेड हटाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत टालने के खिलाफ है. ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना सकता. वे मानते हैं कि आर्थिक दबाव से ईरान झुकेगा और जल्द समाधान चाहते हैं.

07:26:55 PM

इजराइल ने लेबनान के बिन्त ज्बील को किया तबाह

लेबनान के दक्षिणी शहर बिन्त ज्बील में 400 वर्ष पुरानी ग्रेट मस्जिद अब खंडहर बन चुकी है. इजराइली सेना के हमलों में यहां 1,500 से अधिक इमारतें सिस्टेमैटिकली तबाह कर दी गई हैं. सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण से पता चला है कि इजराइल दक्षिणी लेबनान को रहने लायक नहीं छोड़ना चाहता.

05:51:52 PM

UAE के LNG टैंकर ने पार किया स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज

संघर्ष के बीच UAE का LNG टैंकर ‘मुबारज’ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पार कर गया है. मरीन ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ADNOC द्वारा संचालित यह जहाज 1,32,890 क्यूबिक मीटर LNG लेकर 2 मार्च को UAE के दास द्वीप से रवाना हुआ था. जहाज ने मार्च के अंत में अपना AIS ट्रांसपोंडर बंद कर दिया था और एक महीने बाद भारत के तट पर फिर से सिग्नल दिया.

05:18:37 PM

'खाड़ी में 'फ्रोजन कॉन्फिल्कट' की चेतावनी, कतर ने दी अमेरिका-ईरान को सलाह

कतर ने खाड़ी क्षेत्र में ‘फ्रोजन कॉन्फ्लिक्ट’ की संभावना से सतर्क किया है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की बातचीत रुकी हुई होने के बीच कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अल-अंसारी ने कहा, “हम क्षेत्र में जल्दबाजी में फिर से शत्रुता नहीं देखना चाहते. हम ऐसे जमे हुए संघर्ष को भी नहीं चाहते जो हर राजनीतिक मौके पर पिघल जाए और नया युद्ध शुरू हो जाए.'

04:50:16 PM

ईरान के साथ साजिश रचने के आरोप में बहराइन में 5 लोगों को उम्रकैद

बहराइन में ईरान के साथ साजिश रचने के आरोप में पांच लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इनमें दो अफगान नागरिक और तीन बहरीनी नागरिक शामिल हैं. बहराइन के लोक अभियोजक ने कहा कि विदेशी शत्रुतापूर्ण ताकतों से संपर्क कर आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचना राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ सबसे गंभीर अपराध है.

04:26:40 PM

कतर ने संघर्ष खत्म करने के लिए व्यापक समझौते का किया समर्थन

कतर ने कहा कि वह संघर्ष को समाप्त करने के लिए 'व्यापक समझौते' के पक्ष में है. दोहा के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा उनकी मुख्य चिंता है, क्योंकि ईरान के हमलों ने क्षेत्रीय स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने हार्मुज वार्ता को परमाणु चर्चाओं से अलग करने की रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए यह बात कही.

03:53:56 PM

मोसाद चीफ का दावा- ईरान और लेबनान में किए ‘ग्राउंडब्रेकिंग’ ऑपरेशन

इजरायल के मोसाद चीफ डेविड बार्निया ने दावा किया कि उनकी एजेंसी ने ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ ‘ग्राउंडब्रेकिंग’ ऑपरेशन किए हैं. उन्होंने कहा कि मोसाद ने दुश्मन के दिल से स्ट्रैटिक और टेक्टिक खुफिया जानकारी हासिल की. IDF के साथ मिलकर उन्होंने दोनों देशों में रक्षा और आक्रामक दोनों मोर्चों पर काम किया.

02:55:16 PM

गाजा में इजराइली हवाई हमले में 9 साल के बच्चे की मौत

एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी गाजा के खान यूनिस के पूर्वी हिस्से में एक इजराइली हवाई हमले में 9 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. बच्चे की पहचान आदेल लाफी अल-नज्जार के रूप में हुई है.

01:58:14 PM

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में जबल अल-बटूम और मजदल जून पर किया हमला

खबरों के मुताबिक, इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले ने दक्षिणी लेबनान में जबल अल-बटूम को निशाना बनाया है. 

01:58:09 PM

ईरान बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए फिर से तय कर रहा रणनीति 

सेंटर फॉर मिडिल ईस्ट स्ट्रेटेजिक स्टडीज के फेलो अब्बास असलानी ने कहा है कि इस्लामाबाद बातचीत के बाद ईरान अपनी बातचीत की रणनीति को फिर से तय कर रहा है. इसका मकसद पीस प्रोसेस को उस परेशानी से बाहर निकालना है, जहां वह फंस गई है. ईरान स्टेप बाय स्टेप रुख बदलने की कोशिश कर रहा है.

12:26:49 PM

लेबनान में हिज्बुल्लाह के 1000 से ज्यादा ठिकानों को किया गया तबाह

इजरायली सेना का कहना है कि उसकी सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 1,000 से ज्यादा ठिकानों को तबाह कर दिया है. 

12:26:38 PM

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में की गोलीबारी

इजरायली सेना का कहना है कि उसने दक्षिणी लेबनान में एक इंटरसेप्टर मिसाइल दागी है. इसके साथ ही सेना ने बताया कि इस एयर अटैक की पहचान उस इलाके में की गई जहां पहले से ही सैनिक अभियान चल रहा था. 

12:26:28 PM

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर किया हमला 

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना बिंत जबील शहर के अल-मिहनिया इलाके की तरफ गोलीबारी की गई . साथ ही बताया गया कि इजरायली लड़ाकू विमानों ने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6 बजे से अब तक जौतार अल-शरकिया शहर पर तीन हवाई हमले किए हैं.

11:00:01 AM

स्कूलों को फिर से शूर करने का कोई प्लान नहीं- ईरान

ईरान के शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि स्कूलों में इन-पर्सन के तौर पर फिर से शुरू करने का कोई प्लान नहीं है. भले ही कुछ स्कूलों ने यह घोषणा की हो कि इंटरनल एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. मंत्रालय ने कहा कि ऐसे निर्णय पूरी तरह से संबंधित अधिकारियों से आवश्यक अनुमति मिलने पर निर्भर करते हैं.

10:19:00 AM

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तैयार ईरान, राष्ट्रपति ट्रंप को माननी होंगी ये 3 शर्त

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा जंग जल्द ही थम सकता है, लेकिन इसके लिए डोनाल्ड ट्रंप को तेहरान की तीन शर्ते माननी होंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के इन शर्तों से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

09:25:50 AM

ईरान ने मिनाब स्कूल हमले में मरने वालों की संख्या की संशोधित

ईरान ने युद्ध के पहले दिन मिनाब में एक स्कूल पर इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या को अपडेट किया है. सरकारी मीडिया ने बताया कि 73 लड़के और 47 लड़कियां मारे गए, जिससे कुल मरने वाले बच्चों की संख्या 155 हो गई.

09:25:41 AM

ईरान के प्रस्ताव से नाखुश हैं ट्रंप

एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप युद्ध खत्म करने के ईरान के नवीनतम प्रस्ताव से नाखुश हैं. यह प्रस्ताव ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को तब तक के लिए टाल देता है जब तक कि युद्ध और शिपिंग से जुड़े मुद्दे हल नहीं हो जाते. इससे जल्द शांति की उम्मीदें कम हो गई हैं.

09:25:30 AM

ईरानी रक्षा अधिकारी ने की रूस और बेलारूस के साथ बातचीत

रूस के रक्षा मंत्री ने किर्गिस्तान में ईरान के उप रक्षा मंत्री से मुलाकात की. रूस ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध का समाधान केवल बातचीत से होना चाहिए, न कि लड़ाई से, और मॉस्को तेहरान का समर्थन जारी रखेगा.

09:25:17 AM

खाड़ी क्षेत्र के स्थिर होने से पहले चाहिए ईरान को गारंटी

ईरान के संयुक्त राष्ट्र दूत ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र तभी स्थिर हो सकता है जब ईरान को इस बात की ठोस गारंटी मिले कि अमेरिका और इजराइल फिर से हमला नहीं करेंगे. उन्होंने आक्रामकता को स्थायी रूप से खत्म करने और ईरान के अधिकारों का सम्मान करने की मांग की.

09:25:07 AM

होर्मुज पर ईरान द्वारा टोल लगाने को बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने चेतावनी दी कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से ईरान द्वारा पैसे लेने या उन्हें नियंत्रित करने को स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने इसे एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर एक अवैध कदम बताया.

09:24:56 AM

ईरान के प्रस्ताव पर चर्चा कर रही ट्रंप की टीम 

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम युद्ध खत्म करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के ईरान के एक नए प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं. प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की कि यह बैठक आज सुबह हुई थी, लेकिन कहा कि वे अभी इस प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहे हैं. ट्रंप जल्द ही इस बारे में बात करेंगे.