menu-icon
India Daily

LIVE PM Narendra Modi Birthday: PM मोदी 76 साल के हुए, देशभर में BJP करेगी सेवा अभियान

PM Modi Turns 76: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 साल के हो गए. साल 2014 से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है और नरेंद्र मोदी लगातार प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं.

Shilpa Shrivastava
PM Narendra Modi Birthday: PM मोदी 76 साल के हुए, देशभर में BJP करेगी सेवा अभियान
Courtesy: Social Media

PM Modi Turns 76: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 76 साल के हो गए. साल 2014 से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है और नरेंद्र मोदी लगातार प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़कर की थी. इसके बाद वे बीजेपी के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए और पार्टी की लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

देशभर में होंगे सेवा कार्यक्रम:

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है. इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और सेवा से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं. पार्टी की ओर से एक विशेष राष्ट्रव्यापी सेवा अभियान भी चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों को सामाजिक और सेवा कार्यों से जोड़ना है.

वडनगर से वाराणसी तक युवा यात्रा:

PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी तक विशेष युवा बाइक यात्रा भी निकाली जाएगी. इस यात्रा में देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा शामिल होंगे. यह यात्रा वडनगर और वाराणसी के बीच जुड़ाव को दिखाने के साथ युवाओं को सेवा और सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर केंद्रित होगी. जन्मदिन के मौके पर आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी ने सेवा और जनभागीदारी को प्रमुख विषय बनाया है.

10:07:41 AM

मल्लिकार्जुन खरगे ने दी पीएम मोदी को बधाई

10:06:18 AM

गौतम गंभीर ने दी पीएम मोदी को बधाई

10:05:28 AM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने दी पीएम मोदी को बधाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि पीएम मोदी एक मजबूत भारत बनाने की दिशा में पूरी लगन से काम कर रहे हैं. विजय ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की भी कामना की.

09:59:15 AM

किरेन रिजिजू ने दी पीएम मोदी को बधाई

09:58:24 AM

सीएम भजनलाल ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर आधाई देते हुए क्या कहा?

09:56:34 AM

अखिलेश यादव ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

09:56:28 AM

हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं.

09:55:55 AM

युवराज सिंह ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

09:53:58 AM

नितिन नबीन ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने मोदी के ‘Nation First’ संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर देश सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ा रहा है. नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के काम ने देशवासियों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को दिशा देने का काम किया है.

09:53:43 AM

PM मोदी के जन्मदिन पर Gen-Z ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले वाराणसी में Gen-Z अंत्योदय परिषद की शाखा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया. ‘Modi’s GenZ Blood Squad’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया. आयोजकों ने इसे युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंद लोगों की मदद से जुड़ा अभियान बताया.

09:52:51 AM

PM मोदी की लंबी उम्र के लिए खाटू श्याम मंदिर में 108 कुंडीय यज्ञ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर खाटू श्याम मंदिर में 108 कुंडीय यज्ञ आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी. यज्ञ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी.

09:10:10 AM

निर्मला सीतारमण ने दी पीएम मोदी को बधाई

09:09:12 AM

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी पीएम मोदी को बधाई

09:07:47 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष प्रार्थना और गंगा आरती 

08:34:57 AM

अयोध्या के लता चौक पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत अयोध्या के लता चौक पर बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

08:33:04 AM

पीएम मोदी का जन्मदिन 'सेवा संकल्प' के तौर पर मनाया जा रहा- विजय गोयल

भाजपा नेता और गांधी स्मृति के वाइस-चेयरमैन विजय गोयल ने कहा, "आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 'सेवा संकल्प' के तौर पर मनाया जा रहा है. इसी के तहत, गांधी स्मृति और दर्शन समिति ने 'रन फॉर विकसित भारत' का आयोजन किया है."

08:31:57 AM

सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस- दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस है. आज घर-घर में दीपक जलाया जाएगा. आज सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम होंगे."

08:30:19 AM

प्रधानमंत्री की शानदार कलाकृति

इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए रेत से एक कलाकृति बनाई.

08:29:25 AM

देश के लाडले प्रधानमंत्री- संजय सेठ

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कहा, "...ऐसे नेता जो देश के लाडले प्रधानमंत्री हैं। जिन्हें दुनिया के 36 देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है... विश्व में शांति हो, उनका यही मंत्र है."

08:29:14 AM

हमने सभी लोगों से रक्त दान करने का आह्वान किया- पंकज कुमार सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के साथ-साथ हमने सभी लोगों से रक्त दान करने का आह्वान किया है और एक रक्त दान शिविर लगाया है। हम यह शिविर एक नेक मकसद के साथ लगा रहे हैं."

08:12:54 AM

सीएम योगी ने PM मोदी को बताया ‘नए भारत का निर्माता’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मोदी के ‘नेशन फर्स्ट’ विचार और जनता के लिए किए जा रहे कामों की तारीफ की. योगी ने भगवान श्रीराम से PM मोदी की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की प्रार्थना की.

08:12:14 AM

जयशंकर ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने PM मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की. जयशंकर ने कहा कि मोदी अपने विचारों और कामों से दुनियाभर में लोगों को प्रेरित कर रहे हैं.

08:12:06 AM

उपराष्ट्रपति ने मोदी के नेतृत्व की तारीफ की

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े बदलाव हो रहे हैं. उन्होंने भारत की आर्थिक और डिजिटल प्रगति का भी जिक्र किया और PM मोदी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की.

08:11:50 AM

पुरी में 2,500 दीयों से बना खास सैंड आर्ट

PM मोदी के जन्मदिन पर पुरी बीच पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 25 फीट लंबी रेत की कलाकृति बनाई. इसमें 2,500 दीयों का इस्तेमाल किया गया. कलाकृति का विषय देश की 25 साल की सेवा रखा गया है और इसमें PM मोदी का चित्र भी बनाया गया.

08:11:38 AM

दिल्ली में लगेगा रक्तदान शिविर

PM मोदी के जन्मदिन को BJP ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है. दिल्ली में BJP मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा देशभर में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा. नितिन नबीन मध्य प्रदेश में भी जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे.