menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Monsoon Session Live Updates: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

Parliament Monsoon Session Live Updates: मंगलवार को संसद में फिर जोरदार हंगामा होने की संभावना है. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले और नीट आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग करेगा. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा के लिए एडजर्नमेंट मोशन का नोटिस भी दिया है. इससे विपक्ष की मांगों की सूची और लंबी हो गई है.

Shilpa Shrivastava
Parliament Monsoon Session Live Updates: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
Courtesy: Pinterest

Parliament Monsoon Session Live Updates: मंगलवार को संसद में फिर जोरदार हंगामा होने की संभावना है. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले और नीट आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग करेगा. कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा के लिए एडजर्नमेंट मोशन का नोटिस भी दिया है. इससे विपक्ष की मांगों की सूची और लंबी हो गई है.

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश करने वाली हैं. वे इनकम टैक्स (अमेंडमेंट) ऑर्डिनेंस पर व्याख्यात्मक बयान भी पेश करेंगी और एप्रोप्रिएशन (नंबर 3) बिल, 2026 पर चर्चा के बाद इसे आगे बढ़ाएंगी. लोकसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पर भी विचार होगा. इसके अलावा डिफेंस और एक्सटर्नल अफेयर्स की संसदीय समितियों की बैठकें भी अलग-अलग होंगी. हंगामा और बिलों की चर्चा के बीच आज की कार्यवाही काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सभी की नजरें संसद पर टिकी हुई हैं.

02:52:27 PM

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

02:47:20 PM

लोकसभा ने पास किया विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026

02:46:42 PM

वित्त मंत्री ने पेश किया लोकसभा में विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026

02:42:27 PM

वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026'

02:19:20 PM

लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

02:06:06 PM

फिर शुरू हुई लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू हो गई है.

12:30:01 PM

राज्यसभा में चल रहा है प्रश्नकाल

11:22:15 AM

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

11:25:42 AM

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

11:05:17 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

11:04:56 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

10:53:47 AM

प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले के मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

10:42:12 AM

लोकसभा में आज क्या होगा?

10:31:54 AM

आज कौन-सा बिल हो सकता है पेश?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगी.

09:55:10 AM

कांग्रेस ने छात्र विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई के लिए अमित शाह से की माफी की मांग

संसद में विपक्ष के विरोध के बीच कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह सदन में आने से बच रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए. भगत ने लाठीचार्ज और पेलेट गन के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि अमित शाह को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने सरकार को 'गूंगी, बहरी और डरी हुई' बताया.

09:47:09 AM

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग में पहुंचे

09:46:20 AM

केंद्रीय मंत्री और JD(S) सांसद एचडी कुमारस्वामी दिल्ली में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे

09:45:44 AM

AIADMK सांसद डॉ. एम. थम्बी दुरई NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग के लिए पहुंचे

09:43:39 AM

कांग्रेस ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर की गई कार्रवाई को लेकर अमित शाह से माफी की मांग की

09:43:22 AM

NCPI के सुदीप बंदोपाध्याय NDA सांसदों की 'मंगल मिलन' बैठक में होंगे शामिल

09:43:09 AM

भारत-श्रीलंका संबंधों की समीक्षा

विदेश मामलों की समिति शाम 4:30 बजे बैठक कर भारत-श्रीलंका रिश्तों की स्थिति और भविष्य की सहयोग दिशा पर चर्चा करेगी.

09:43:01 AM

रक्षा समिति की बैठक

लोकसभा की रक्षा संबंधी स्थायी समिति मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे बैठक करेगी. इसमें 2026-27 के रक्षा बजट पर कार्रवाई रिपोर्ट और सैनिक स्कूलों, आरआईएमसी व सैन्य स्कूलों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही रक्षा मंत्रालय और DPSU के अधिकारियों से आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर चर्चा होगी, जिसमें MSME की भूमिका भी अहम रहेगी.

09:42:52 AM

संसद सत्र का 12वां दिन

आज संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन है. इतने दिनों केवल दो ही बिल पास हो पाए हैं. लोकसभा और राज्यसभा में लगातार विपक्ष के हंगामे के चलते सदन स्थगित हो जाती है. आज देखना होगा कि विपक्ष किन मुद्दों को उठाता है और क्या सदन आज चल पाएगी या नहीं...