Parliament Monsoon Session Live Updates: मानसून सत्र के 14वें दिन संसद में फिर जोरदार हंगामा होने की संभावना है. विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहा है. वे छात्र प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल और पुलिस कार्रवाई को लेकर जवाब चाहते हैं. इसके अलावा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप पर तुरंत चर्चा की मांग भी की जा रही है. इन मुद्दों पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में तीव्र विरोध प्रदर्शन होने की उम्मीद है.
वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, जितेंद्र सिंह और निर्मला सीतारमण समेत कई मंत्री संसद में विधायी कामकाज पेश करेंगे.सत्र में पहले भी इन मुद्दों पर हंगामा हो चुका है. आज भी दोनों सदनों में गर्मागर्मी भरी बहस और नारेबाजी देखने को मिल सकती है. सभी की नजरें संसद की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं.
02:19:20 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 03:15PM@VPIndia pic.twitter.com/T0fDCsbQI3
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
02:18:50 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned till 11:00AM on 07.08.2026@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/ekBh2XWlgA
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
02:06:53 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha resumes proceedings@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
Watch Live : https://t.co/JWbRm4eMGU pic.twitter.com/ygGJsOLNm1
12:31:21 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 02:15PM@VPIndia pic.twitter.com/9mFwYFqGdY
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
12:29:48 PM
सदन में माहौल गर्म रहा और विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी करते रहे. वे गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने की मांग करते रहे, जिससे कार्यवाही बार-बार बाधित हुई.
12:29:40 PM
किरण रिजिजू ने खड़गे के बयान का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि कौन-सा मंत्री सदन में आएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष केवल अनुरोध कर सकता है, आदेश नहीं दे सकता.
12:29:32 PM
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनका अधिकार है कि वे कब, क्या और कैसे बोलें. उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ जरूरी नियमों को नजरअंदाज किया जा रहा है.
12:29:21 PM
राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने जोरदार तरीके से मांग उठाई कि विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाए. उनका कहना था कि लोकतंत्र में हर पक्ष को बोलने का अधिकार है और उनकी आवाज दबाई नहीं जानी चाहिए.
12:08:09 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha resumes proceedings@VPIndia
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
Watch Live : https://t.co/jnBbQAppIf pic.twitter.com/oVzeE8ItsC
12:07:20 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 12:00 Noon.@VPIndia pic.twitter.com/X82oiz8zrb
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
11:17:22 AM
गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाज़ी की. चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने सदस्यों से बार-बार शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन सदन में हंगामा जारी रहा.
11:10:53 AM
सदन में विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
11:04:53 AM
11:00:48 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
Today in #RajyaSabha@KirenRijiju @arjunrammeghwal @mpa_india@VPIndia pic.twitter.com/YBU1JQyXbZ
11:00:22 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 6, 2026
Today in #LokSabha@KirenRijiju @arjunrammeghwal @mpa_india @DrLMurugan @LokSabhaSectt pic.twitter.com/GlN31lglF0
10:14:09 AM
सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे बड़े मुद्दों पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. इसमें 2029 से महिलाओं को 33% आरक्षण देने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है. इसके लिए सरकार विपक्ष और सहयोगी दलों से बातचीत कर रही है.
10:13:42 AM
निर्मला सीतारमण राज्यसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पेश करेंगी. इसका उद्देश्य सरकार द्वारा खर्च किए गए अतिरिक्त पैसे को संसद से मंजूरी दिलाना है. यह बिल पहले ही लोकसभा में पास हो चुका है.
10:13:30 AM
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में टैक्सेशन और अन्य कानून (संशोधन) बिल 2026 पेश करेंगी. इस बिल में पेमेंट सिस्टम और इनकम टैक्स से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव का प्रस्ताव है, जिससे व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके.
10:13:21 AM
विपक्षी दल लगातार मांग कर रहे हैं कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन के इस्तेमाल पर संसद में साफ बयान दें. उनका कहना है कि यह गंभीर मामला है और सरकार को जवाब देना चाहिए. हालांकि आज उनके बयान की संभावना कम है, इसलिए लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा होने के आसार हैं.
10:13:07 AM
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का आज 14वां दिन है. आज भी कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.