Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन आज सोमवार को सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है. इस सत्र में अब तक सरकार की तरफ से 2 बिल पास हो चुके हैं. वंदे मातरम बिल और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक रोकने वाला कानून) लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास हो चुके हैं. सरकार ने इस सत्र के लिए कुल 8 बिल लिस्ट किए थे. ऐसे में आगे की कार्यवाही काफी अहम मानी जा रही है. 31 जुलाई को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन किया था. इस दौरान पप्पू यादव पुजारी के भेष में पहुंचे थे. इस मुद्दे पर आज भी संसद में हंगामा देखने को मिला.
03:23:20 PM
लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया गया. यह विधेयक सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956 में और संशोधन करता है.
02:31:07 PM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 3, 2026
Lok Sabha Passes the The Supreme Court (Number of Judges) Amendment Bill, 2026.
The Bill further amends the Supreme Court (Number of Judges) Act, 1956.#LokSabha #ParliamentSession2026@MLJ_GoI @LokSabhaSectt @mpa_india pic.twitter.com/5Aj2B4SLBz
02:19:45 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned till 11:00AM on 04.08.2026@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/lZmDmZstul
— SansadTV (@sansad_tv) August 3, 2026
02:07:44 PM
विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू कर दी गई है.
12:10:34 PM
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
11:22:09 AM
#MonsoonSession#RajyaSabha adjourned to meet again at 02:00PM pic.twitter.com/h6tJzOiDpp
— SansadTV (@sansad_tv) August 3, 2026
11:08:53 AM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned till 12:00 Noon@ombirlakota @loksabhaspeaker @LokSabhaSectt pic.twitter.com/2Kdbaj2Vv0
— SansadTV (@sansad_tv) August 3, 2026
11:03:14 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 3, 2026
Proceedings begin in #RajyaSabha@VPIndia
Watch Live: https://t.co/jnBbQAppIf pic.twitter.com/tNjAbEcMzz
11:03:06 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 3, 2026
Proceedings begin in #LokSabha@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live: https://t.co/JWbRm4eMGU pic.twitter.com/kVyvD5Jsae
10:46:48 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 3, 2026
Today in #RajyaSabha and #LokSabha #Parliamentsession @KirenRijiju @VPIndia @arjunrammeghwal pic.twitter.com/0LVpsKWXuV
10:31:41 AM
#WATCH लखनऊ(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी के विधायक राम मंदिर चंदा चोरी और NEET पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/dHBTLgfhFH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
10:06:54 AM
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पप्पू यादव पर हुए हमले पर कहा, "पप्पू यादव छह बार के सांसद हैं उनकी बात सुनीं जानी चाहिए...उनके घर में उनपर चप्पल फेंकी गई, हमलावर चाकू लेकर गया था. मैं इन सब चीजों की निंदा करता हूं."
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पप्पू यादव पर हुए हमले पर कहा, "पप्पू यादव छह बार के सांसद हैं उनकी बात सुनीं जानी चाहिए...उनके घर में उनपर चप्पल फेंकी गई, हमलावर चाकू लेकर गया था। मैं इन सब चीजों की निंदा करता हूं।" pic.twitter.com/39rHIZfIbi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
10:05:36 AM
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने NEET पेपर लीक का मुद्दा उठाया, प्रधानमंत्री उसपर बिल लेकर आ गए। लेकिन राहुल गांधी या अखिलेश यादव ने उसपर कुछ बोला ही नहीं। कोई सुझाव नहीं दिया। राम मंदिर का मुद्दा ये लोग क्या… pic.twitter.com/gKPo4LRfDm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
09:46:03 AM
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस दिया गया है. बीजेपी सांसद और चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को 'विशेषाधिकार हनन' और 'सदन की अवमानना' का नोटिस दिया है. यह नोटिस 31 जुलाई को संसद परिसर में सनातन धर्म के कथित अपमान को लेकर दिया गया है.
09:45:59 AM
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा के लिए प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन के बाकी सभी कामकाज को स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है. वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने राम मंदिर चंदे की चोरी के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत सदन का कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है.
09:33:10 AM
सरकार ने इस सत्र में 8 बिल लिस्ट किए थे. अब तक वंदे मातरम बिल और पेपर लीक संशोधन बिल दोनों सदनों से पास हो चुके हैं. आगे और बिल पास करने की तैयारी है.
09:32:57 AM
31 जुलाई को पप्पू यादव पुजारी के भेष में संसद परिसर में प्रदर्शन कर चुके हैं. आज इस मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा हो सकता है.
09:32:39 AM
संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा हफ्ता आज सोमवार से शुरू हो रहा है. पहले दो हफ्तों में छात्र आंदोलन और पेपर लीक बिल पर जमकर हंगामा हुआ. आज भी सदन में हंगामा होने की संभावना है.