Parliament Monsoon Session LIVE Updates: मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा और राज्यसभा में कई महत्वपूर्ण बिलों पर विचार किया जाएगा. लोकसभा में दो बड़े बिल पेश किए जाएंगे. पहला रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ्स एंड डेथ्स (संशोधन) बिल, 2026 है, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे. यह 1969 के कानून में बदलाव लाने वाला बिल है. दूसरा बिल सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026 है. इसे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे. इस बिल पर विचार और मतदान होगा.
वहीं, राज्यसभा में माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (संशोधन) बिल, 2026 पर चर्चा होगी.ये बिल संसद के मॉनसून सत्र के महत्वपूर्ण हिस्से. सरकार इन बिलों को पास कराने की कोशिश कर रही है. विपक्ष भी इन पर अपनी राय रखेगा. आज संसद की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई.
12:14:47 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned till 11:00AM on 03.08.2026@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/CpwRuGu06F
— SansadTV (@sansad_tv) July 31, 2026
12:14:14 PM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 31, 2026
Lok Sabha passes The Registration of Births & Deaths (Amendment.) Bill, 2026.
That the Bill further amends the Registration of Births and Deaths Act, 1969.@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker @nityanandraibjp @AmitShah @HMOIndia pic.twitter.com/6nPygJXsEb
12:04:46 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha resumes proceedings@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
— SansadTV (@sansad_tv) July 31, 2026
Watch Live : https://t.co/JWbRm4eMGU pic.twitter.com/Rhmpu819zS
11:25:16 AM
#MonsoonSession2026#RajyaSabha adjourned till 11:00AM on 03.08.2026@VPIndia pic.twitter.com/rK1rIqegYv
— SansadTV (@sansad_tv) July 31, 2026
11:08:55 AM
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों में दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
#MonsoonSession2026#LokSabha Adjourned Till 12:00 Noon@LokSabhaSectt pic.twitter.com/AaJTSp1gDU
— SansadTV (@sansad_tv) July 31, 2026
10:41:20 AM
#MonsoonSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) July 31, 2026
Today in #RajyaSabha and #LokSabha #Parliamentsession @KirenRijiju @VPIndia @arjunrammeghwal pic.twitter.com/vNTkOgAY6s
10:38:54 AM
राज्यसभा में विभिन्न विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समितियों की सिफारिशों के क्रियान्वयन पर मंत्रियों के बयान लिए जाएंगे. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी.
10:38:45 AM
विधायी काम शुरू होने से पहले लोकसभा में कई रिपोर्ट टेबल की जाएंगी. ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी.
10:38:30 AM
लोकसभा में संविधान (130वां संशोधन) बिल, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन बिल और संघ राज्य क्षेत्र सरकार संशोधन बिल की जांच कर रही संयुक्त समिति को रिपोर्ट देने के लिए और समय बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जाएगा.
10:38:18 AM
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी राज्यसभा में माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (संशोधन) बिल, 2026 पेश करेंगे. यह 2006 के कानून में बदलाव लाने वाला बिल है.
10:38:06 AM
लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026 पर भी चर्चा होगी. संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इसे विचार और पास करने के लिए पेश करेंगे.
10:37:58 AM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ्स एंड डेथ्स (संशोधन) बिल, 2026 पेश करेंगे. यह बिल 1969 के कानून में बदलाव लाने वाला है. इसे विचार और पास करने के लिए पेश किया जाएगा.
10:37:44 AM
आज लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा होगी. लोकसभा में रजिस्ट्रेशन ऑफ बर्थ्स एंड डेथ्स संशोधन बिल और सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश संख्या संशोधन बिल पर विचार होगा. वहीं राज्यसभा में माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट संशोधन बिल पर चर्चा होगी.