Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद सत्र का आज 13वां दिन है. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों में ही विपक्ष का हंगामा जारी रहने की संभावना है. सांसद जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग की जा रही है. इसके अलावा किरेन रिजिजू, निर्मला सीतारमण और जितेंद्र सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री अलग-अलग मुद्दों पर बात करेंगे.
02:36:07 PM
#MonsoonSession2026#LokSabha Adjourned Till 11:00 AM on 06.08.2026@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker @mpa_india pic.twitter.com/93QTqnJHb8
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2026
02:05:42 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha resumes proceedings@VPIndia
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2026
Watch Live : https://t.co/jnBbQAppIf pic.twitter.com/gJ9Yyn8hPs
02:05:24 PM
#MonsoonSession2026 #LokSabha resumes proceedings@LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2026
Watch Live : https://t.co/JWbRm4eMGU pic.twitter.com/Fd3nlRsRuL
12:21:47 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha adjourned to meet again at 2:00 PM.@VPIndia pic.twitter.com/JEzSn4d8vL
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2026
12:07:44 PM
#MonsoonSession2026 #RajyaSabha resumes proceedings @VPIndia.
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2026
Watch Live : https://t.co/jnBbQAppIf pic.twitter.com/jaizBVgWUO
11:10:01 AM
#MonsoonSession2026 #LokSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/aW4gfDmXUN
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2026
11:03:52 AM
सदन शुरू हो चुका है. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है.
10:49:44 AM
#MonsoocSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) August 5, 2026
Today in #LokSabha and #RajyaSabha@LokSabhaSectt @VPIndia @loksabhaspeaker @mpa_india pic.twitter.com/vZS38Ib5z5
10:27:36 AM
#WATCH दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई', अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के… pic.twitter.com/hlkXyp3GUs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
10:26:49 AM
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "जो पद पर आसीन हैं उनकी जनता के प्रति कुछ जिम्मेदारियां होती हैं. ये लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है किसी का राज दरबार नहीं है."
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "जो पद पर आसीन हैं उनकी जनता के प्रति कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। ये लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं है किसी का राज दरबार नहीं है। अगर कुछ हुआ है, बच्चों पर गोलियां चली हैं, पैलेट गन चलाए गए हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं… pic.twitter.com/nwrdJDBBDE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
10:06:50 AM
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया है. वे एक ऐसे नए 'दल-बदल विरोधी कानून' के स्वरूप पर चर्चा करना चाहते हैं...
संसद का मॉनसून सत्र | कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया है। वे एक ऐसे नए 'दल-बदल विरोधी कानून' के स्वरूप पर चर्चा करना चाहते हैं जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके—खासकर तब जब इसके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या… pic.twitter.com/739VQeQuJy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2026
09:55:17 AM
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में E20 पेट्रोल को अनिवार्य किए जाने पर चर्चा की मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि इससे जुड़े उपभोक्ता अधिकार और जनता की चिंताओं पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है, क्योंकि कई लोग इसके प्रभाव को लेकर परेशान हैं.
09:55:11 AM
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. उन्होंने जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से विस्तृत बयान देने की मांग की है, ताकि पूरे मामले की स्थिति साफ हो सके.
09:55:02 AM
केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए संशोधन बिल लेकर आई है. यह बिल लोकसभा से पास हो चुका है और अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा. इसका उद्देश्य लंबित मामलों को तेजी से निपटाना और न्याय व्यवस्था को मजबूत करना है.
10:05:48 AM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार राम मंदिर दान चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जैसे गंभीर मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है. उन्होंने मांग की कि इन दोनों मामलों पर संसद में खुलकर चर्चा हो ताकि सच्चाई सामने आ सके.
09:54:43 AM
आज संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन है. आज भी लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है.