menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Monsoon Session Live Updates: NEET पेपर लीक होने से कई बेगुनाह छात्रों को नुकसान हुआ है: खड़गे

Parliament Monsoon Session Live Updates: पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए एंटी-पेपर लीक बिल को लोकसभा ने बुधवार को 9 घंटे की लंबी बहस के बाद पास कर दिया है. अब यह बिल आज राज्यसभा में लिया जाएगा. चर्चा दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली है.

Shilpa Shrivastava
Parliament Monsoon Session Live Updates: NEET पेपर लीक होने से कई बेगुनाह छात्रों को नुकसान हुआ है: खड़गे
Courtesy: Pinterest

Parliament Monsoon Session Live Updates: पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए एंटी-पेपर लीक बिल को लोकसभा ने बुधवार को 9 घंटे की लंबी बहस के बाद पास कर दिया है. अब यह बिल आज राज्यसभा में लिया जाएगा. चर्चा दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली है. विपक्षी दल इस बिल के अलावा लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोलने वाले हैं. वे छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से सवाल पूछेंगे. इससे संसद के दोनों सदनों में आज भी गरमा-गरमी भरी बहस होने की उम्मीद है.

यह कानून पेपर लीक करने वालों को सख्त सजा देने का प्रावधान करता है. सरकार का कहना है कि इससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहेगा. विपक्ष इस बिल के साथ-साथ NEET पेपर लीक और जंतर मंतर प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन को लेकर भी सरकार को घेरने की तैयारी में है. संसद का यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सभी की नजरें आज राज्यसभा की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं.
 

02:34:22 PM

NEET पेपर लीक होने से कई मासूम छात्रों को नुकसान हुआ: खड़गे

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि NEET पेपर लीक होने से कई मासूम छात्रों और उनके माता-पिता को नुकसान उठाना पड़ा.

02:34:01 PM

राज्यसभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक पेश होने के बाद अपना पक्ष रख रहे हैं.

02:33:56 PM

2-3 महीने में पूरी हो जाएगी पेपर लीक की जांच 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा पेपर लीक की जांच 2-3 महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी.

02:14:55 PM

UPA सरकार का अधूरा काम पूरा हुआ: जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पेश किए जाने के साथ ही, नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछली UPA सरकार के अधूरे काम को पूरा कर दिया है.

02:08:09 PM

लोकसभा दोपहर 3 बजे तक स्थगित

01:10:28 PM

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

12:08:23 PM

प्रमोद तिवारी ने अमित शाह से जवाब मांगा

राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया; गृह मंत्री अमित शाह को इसका जवाब देना चाहिए."

11:35:27 AM

शिक्षा नीति में भी इतिहास को बदलने की कोशिश- प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस सांसद  प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय हॉकी टीम की यूनिफॉर्म में केसरिया रंग पर कहा-

11:32:26 AM

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

11:04:52 AM

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

10:55:10 AM

लोकसभा और राज्यसभा में इन मुद्दों पर होगी बात

10:37:48 AM

राहुल गांधी 'नकली गांधी' हैं- सी.आर. केशवन

10:05:46 AM

करोड़ों लोगों की आस्था का ये प्रश्न है- राम गोपाल यादव

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "करोड़ों लोगों की आस्था का ये प्रश्न है। समाजवादी पार्टी का ये कहना है कि जिनके नाम को लेकर आप सत्ता में आए, आधार बनाया चुनाव लड़ना का, आप उन्हीं के चंदे और चढ़ावे में चोरी करवा रहे हैं? ये गंभीर मामला है और जल्दी खत्म नहीं होने वाला है..."

10:04:44 AM

देश में तमाम ऐसे कानून पास हुए हैं- अवधेश प्रसाद 

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पास होने पर कहा, "देश में तमाम ऐसे कानून पास हुए हैं, बने हैं जिनका क्रियान्वयन आज तक नहीं हुआ है. नीयत और मंशा पर बहुत कुछ निर्भर करता है."

09:58:59 AM

परीक्षा बिल पर चर्चा

राज्यसभा में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने वाले बिल पर भी विचार होगा.

09:58:52 AM

राज्यसभा में क्या होगा?

राज्यसभा में कई मंत्रालयों के कागज रखे जाएंगे और अहम रिपोर्ट्स पर चर्चा होगी.

09:58:45 AM

लोकसभा की कार्यवाही

लोकसभा सुबह 11 बजे शुरू होगी. पहले प्रश्नकाल होगा, फिर मंत्री अलग-अलग रिपोर्ट और कागज पेश करेंगे.

09:58:32 AM

लोकसभा और राज्यसभा का अहम दिन

गुरुवार को संसद का महत्वपूर्ण दिन है. लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल 2026 पर चर्चा होगी. वहीं राज्यसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन और MSME से जुड़े संशोधन बिल पेश किए जाएंगे.