menu-icon
India Daily

LIVE Parliament Budget Session Live Updates: दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू, राज्यसभा चुनावों के लिए मतदान जारी

Parliament Budget Session Live Updates: पश्चिम एशिया संकट और LPG की कमी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसी को लेकर राजनीतिक खींचतान भी जारी है, जिसके बीच संसद की कार्यवाही आज फिर से शुरू होगी. बता दें कि बिहार, हरियाणा और ओडिशा में आज राज्यसभा चुनाव होंगे…

Shilpa Shrivastava
Parliament Budget Session Live Updates: दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू, राज्यसभा चुनावों के लिए मतदान जारी
Courtesy: Pinterest

Parliament Budget Session Live Updates: पश्चिम एशिया संकट और LPG की कमी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसी को लेकर राजनीतिक खींचतान भी जारी है, जिसके बीच संसद की कार्यवाही आज फिर से शुरू हो गई है. बता दें कि बिहार, हरियाणा और ओडिशा में आज राज्यसभा चुनाव होंगे, जिसमें सत्ताधारी BJP के नेतृत्व वाला NDA, भगवा पार्टी से जुड़े दो निर्दलीय उम्मीदवारों और RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन करके, तीन सीटों पर विपक्ष की जीत की संभावनाओं को कम करने की कोशिश करेगा. सिर्फ इतना ही नहीं, विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों में CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का नोटिस दिया है और इसके लिए प्रस्ताव लाने की मांग की है.

11:58:33 AM

चुनाव की प्रक्रिया होनी ही थी और हुई है- अरुण गोविल

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने चुनावी तारीखों की घोषणा पर कहा, "चुनाव की प्रक्रिया होनी ही थी और हुई है। अच्छी बात है।"

 

11:57:33 AM

जनता को भी विश्वास है कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी- खगेन मुर्मू

भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा, "हमें बहुत विश्वास है, जनता को भी विश्वास है कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी..."

11:22:07 AM

देश के लोकतंत्र की परीक्षा- फौजिया खान

NCP-SCP सांसद फौजिया खान ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा, "देश का बहुत बड़ृा हिस्सा चुनाव के लिए जा रहा है. मुझे लगता है कि ये देश के लोकतंत्र की परीक्षा है..."

11:21:04 AM

सभी पांचों सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे- सतीश चंद्र दूबे

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "बिहार में NDA जिन पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उन पांचों सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे... हर हाल में हम वहां जीतेंगे..." 

11:20:15 AM

पक्ष-विपक्ष में भेदभाव नहीं होता है- कमलजीत शेहरावत 

भाजपा सांसद कमलजीत शेहरावत ने कहा, "स्पीकर साहब जब भी सदन के किसी भी सदस्य से बात करते हैं, चाहें वो पक्ष से हो या विपक्ष से हो तो उसमें भेद-भाव नहीं होता है..."

11:09:02 AM

लोकसभा  में प्रश्नकाल शुरु 

11:02:25 AM

लोकसभा में कार्यवाही शुरू

11:01:49 AM

राज्यसभा में कार्यवाही शुरू

10:44:56 AM

लोकसभा और राज्यसभा में आज क्या होगा?

10:43:42 AM

बंगाल में भी TMC की खैर नहीं है- गिरीराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा, "आपने देखा कि केरल में सूर्योदय हो चुका है..."

10:43:19 AM

दोनों सदनों में नोटिस देकर CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

विपक्षी सांसदों ने 10 पन्नों का एक नोटिस दिया है, जिसमें ज्ञानेश कुमार पर सात आरोप लगाए हैं। इन नोटिसों पर लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63 सांसदों के हस्ताक्षर हैं.

10:43:01 AM

बिहार, हरियाणा और ओडिशा के राज्यसभा चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. बिहार, ओडिशा और हरियाणा में 11 सीटों के लिए मतदान होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक…